PM मोदी के जन्मदिन पर उनके उपहारों की नीलामी: नीरज चोपड़ा के भाले पर 1 करोड़ रुपए लगने की उम्मीद, हॉकी टीम की स्टिक खरीदने का भी मौका
- Hindi News
- Sports
- PM Narendra Modi Gifts Auction Update; Neeraj Chopra Javelin, PV Sindhu Racket, Lovlina Borgohain Boxing Gloves
32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 71 बरस के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर PM को मिले उपहारों का ऑनलाइन ऑक्शन (ई-ऑक्शन) कर रहे हैं। ऑनलाइन ऑक्शन का आयोजन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस ऑक्शन में करीब 1300 आइटम होंगे, उनमें से एक ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का जेवलिन भी शामिल है, जिसका बेस प्राइस 1 करोड़ रखा गया है। इनमें और भी बहुत से मोंमेटो होंगे जो प्रधानमंत्री ने पिछले दो सालो में महत्वपूर्ण कार्यो के दौरान हासिल किए हैं।
क्या क्या शामिल है ई-ऑक्शन में
नीरज के जेवलिन साथ-साथ पैरालिंपिक खेलों में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल के जेवलिन का बेस प्राइज भी करीब 1 करोड़ रूपये रखा गया है। इस ऑक्शन में पैरालिंपिक खेलों में गोल्ड और ब्रॉन्ज जीतने वाली शूटर अवनि लेखरा की साइन की हुई टी-शर्ट भी शामिल है। ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हाकी टीम की स्टिक का बेस प्राइस 80 लाख रुपये रखा गया है। ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉक्सर लॉवलीना बोरगोहेने के बॉक्सिंग ग्लव्स का बेस प्राइस भी 80 लाख रुपये है।
टोक्यो से लौटने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने PM मोदी को ऑटोग्राफ की गई हॉकी स्टिक भेंट की थी।
पैरालिंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले बैंडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर के हस्ताक्षर किए हुए बैडमिंटन का बेस प्राइस 80 लाख रुपये रखा गया है। ई-ऑक्शन में कुछ अन्य खिलाड़ियों के स्पोर्ट्स गियर और कुछ इक्विपमेंट्स भी शामिल हैं।
राम मंदिर का मॉडल भी शामिल है
इन गिफ्ट्स में CM योगी आदित्यनाथ का दिया गया अयोध्या राम मंदिर का मॉडल भी शामिल है। राम मंदिर मॉडल का बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। उत्तराखंड के टूरिज्म मिनिस्टर सतपाल महाराज का दिया गया वुडन रेप्लिका भी इसमें शामिल है। इसकी बेस प्राइस 5 लाख रुपये है।
नमामि गंगे मिशन को दान की जाएगी राशि
ई-ऑक्शन से मिलने वाली राशि नमामि गंगे मिशन के लिए दान की जाएगी। इससे पहले 2019 में भी सितम्बर में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट ने बहुत सारी चीजों का ऑनलाइन ऑक्शन किया था और उसकी राशि भी नमामि गंगे मिशन को दान किए गए थे। जो भी व्यक्ति इस ई-ऑक्शन में भाग लेना चाहता है वह pmmementos.gov.in पर जाकर रजिस्टर कर सकता है।
For all the latest Sports News Click Here