IPL के पहले मैच में धोनी के खेलेने पर संशय: प्रैक्टिस के दौरान घुटने पर लगी चोट, बेन स्टोक्स या मोईन अली कर सकते है कप्तानी

अहमदाबाद8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एम एस धोनी का यह लगातार 16वां IPL सीजन है। - Dainik Bhaskar

एम एस धोनी का यह लगातार 16वां IPL सीजन है।

IPL के 16वें सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला मैच गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले CSK और धोनी के फैंस को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले मैच में नहीं खेलेंगे। प्रैक्टिस के दौरान उनके बाएं घुटने पर चोट लग गई है। प्रैक्टिस के दौरान वह बैटिंग करने के लिए भी बाद में आए थे।

ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स टीम मैनेजमेंट धोनी को लेकर कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। धोनी की जगह चेन्न्ई की कप्तानी बेन स्टोक्स या मोइन अली को सौंपी जा सकती है। विकेटकीपर के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी की जगह टीम में डेवोन काॅनवे और अंबाती रायडू कीपिंग कर सकते है।

देखें धोनी का IPL में परफॉरमेंस …

धोनी का आखिरी IPL हो सकता है
धोनी का यह आखिरी IPL हो सकता है। पिछले सीजन में एक मैच के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे संन्यास लेने वाले हैं। तो धोनी ने इसके जवाब में कहा था कि मैं जब भी संन्यास लूंगा तो अपने घरेलू फैंस के बीच लूंगा। इस बार CSK लीग चरण का आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड पर 14 मई को खेलेगी। टीम ने 7 मई 2019 को अपने घर में आखिरी मुकाबला खेला था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी उस मुकाबले के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, हालांकि इस पर कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था।

धोनी की कप्तानी में चार बार चैंपियन बनी है CSK
भारतीय लीग में CSK की टीम MI के बाद सबसे सफल टीम में से एक है। MI ने 5 खिताब जीते हैं, जबकि धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK ने धोनी को 4 चैंपियन बनाया है। धोनी की कप्तानी में ही CSK की टीम ने 2010 में पहला ​​​​​खिताब जीता था। फिर 2011 और 2018 में टीम धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। वहीं आखिरी बार वह 2021 में खिताबी जीत हासिल की थी। तब भी धोनी ही CSK के कप्तान थे।

धोनी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें …

‘धोनी…धोनी…’ से गूंजा चेपॉक स्टेडियम:CSK की प्रैक्टिस देखने पहुंचे हजारों दर्शक; धोनी ने स्टेडियम में कुर्सी भी पेंट की

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम IPL से पहले प्रैक्टिस के लिए चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पहुंच चुकी है। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो और फोटो भी शेयर करने शुरू कर दिए हैं। लेटेस्ट वीडियो में धोनी प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में जाते नजर आए। उन्हें और टीम की प्रैक्टिस देखने हजारों दर्शक स्टेडियम पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर

धोनी के संन्यास पर बोले रोहित:वे इतने फिट कि कुछ और साल खेल सकते हैं;

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अगला सीजन कई भारतीय फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। माना जा रहा है ये पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले चुके धोनी आईपीएल 2023 के बाद पेशेवर क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे। हाल ही में जब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने शानदार जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.