BYJU’S के ब्रांड एंबेसडर बने लियोनेल मेसी: कंपनी ने छंटनी के बीच मेसी के साथ कोलेबोरेट किया, 2017 में शाहरुख खान को ब्रांड एंबेसडर बनाया था
नई दिल्ली6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/04/_1667547028.jpg)
एडटेक कंपनी BYJU’S ने शुक्रवार को पॉपुलर फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी को अपनी सोशल इम्पैक्ट आर्म- एजुकेशन फॉर ऑल का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। BYJU’S की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ ने कहा, ‘हम अपने ग्लोबल एंबेसडर के रूप में लियोनेल मेसी के साथ कोलेबोरेट करने के लिए उत्साहित हैं। वो वन-इन-ए-जनरेशन टैलेंट हैं। वह जमीनी स्तर से उठकर अब तक के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक बने हैं।’
कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि मेसी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए उन्हें कितना पेमेंट करना पड़ा है। यह पहली बार नहीं है जब BYJU’S ने प्रमोशन और ब्रांड एंबेसडर को लेकर बड़ा कदम उठाया है। 2017 में, उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। 2019 में, कंपनी भारतीय क्रिकेट टीम की लीड स्पॉन्सर बनी थी, जिसका 2017- 2022 के लिए अनुबंध 1,079 करोड़ रुपए का था।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/04/byju-bcci-1079_1667547319.jpg)
2,500 कर्मचारियों की छंटनी
दिलचस्प बात यह है कि BYJU’S ने ये डील ऐसे समय में साइन की है जब प्रॉफिटेबिलिटी की तरफ बढ़ने और कॉस्ट को कंट्रोल करने के लिए करीब 2,500 कर्मचारियों की छंटनी की है। ये उसके कुल 50,000 कर्मचारियों का लगभग 5% है। कंपनी को FY21 में 4,589 करोड़ रुपए का घाटे हुआ है, जो किसी भी भारतीय स्टार्टअप का दर्ज अब तक का सबसे बड़ा घाटा है।
अर्जेंटीना के फुटबॉलर है मेसी
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के फुटबॉलर है। 24 जून 1987 को जन्मे मेसी 6 साल की उम्र में ही फुटबॉल लेकर सड़कों पर 15-20 मिनट तक बिना रुके दोनों पैरों से जगलिंग करते थे। गेंद उनके पैरों से नीचे ही नहीं गिरती थी। इतने छोटे बच्चे को ऐसा करते देख लोग मेसी को इनाम के रूप में पैसे दिया करते थे। लोग उन्हें भविष्य का फुटबॉलर कहने लगे थे।
मेसी ने अपना पहला कॉन्ट्रैक्ट नैपकिन पेपर पर साइन किया था। वे 2000 में 13 साल की उम्र में बार्सिलोना से जुड़े थे। पेपर नहीं होने की वजह से उन्होंने एक नैपकिन पर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। बार्सिलोना क्लब मेसी के इलाज का सारा खर्च इस शर्त पर देने को तैयार हो गया- ‘वे यूरोप में ही बस जाएं। इस पर उनका परिवार यूरोप चला गया।’
2005 में पहला इंटरनेशनल मैच खेला था
मेसी 5वां वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। उन्होंने 2005 में अर्जेंटीना की ओर से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे 164 मैचों में 90 गोल कर चुके हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के 19 मुकाबलों में 6 गोल दागे हैं। ओवरऑल करियर की बात करें तो मेसी ने 781 गोल दागे हैं। कतर में इस महीने से शुरू होने वाले FIFA वर्ल्ड कप-2022 के बाद मेसी फुटबॉल को अलविदा कह देंगे।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/04/4-41665123923_1667542964.jpg)
For all the latest Sports News Click Here