10 तस्वीरों में देखिए दीपक-जया की शाही वेडिंग: सेहरा बांध के मैं तो आया रे… गाने से हुई दीपक की एंट्री; गुलाबी लहंगे में सजी दुल्हनिया
आगरा2 घंटे पहले
इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर और जया भारद्वाज की ग्रैंड मैरिज आगरा में हुई। एंब्रॉयडरी गुलाबी लहंगे में चाहर की दुल्हनिया बहुत सुंदर लग रहीं थीं। वहीं, दीपक चाहर सफेद शेरवानी और राजस्थानी साफे में थे। शादी के आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए थे। हीरिए सेहरा बांध के मैं तो आया रे… सॉन्ग पर दीपक की एंट्री होती है। कोरियोग्राफी से दूल्हा और दुल्हन के स्टेप मेहमानों को एट्रैक्ट कर रहे थे।
शादी के लिए के लिए तैयार मंडप भी खास था। कांच की सजावट की गई थी। यहां फेरे होने के बाद दीपक और जया मंच पर पहुंचे। यहां सजावट गुलाबी बैकग्राउंड पर हुई थी। जो जया की गुलाबी ड्रेस के साथ मैचिंग था। सबसे पहले दीपक के पिता लोकेंद्र सिंह चाहर ने वर और वधू को आशीर्वाद दिया।
- शाही शादी की 10 तस्वीर
शाही अंदाज में दीपक और जया के फेरे हुए।
इस दौरान पंडित ने वर और वधु को 7 वचन बताए।
मंडप के बाद दीपक और जया मंच पर पहुंचे।
दीपक और जया ने वरमाला की रस्म पूरी की।
वरमाला पड़ते ही मेहमानों ने फूलों की बारिश कर दी।
इसके बाद एक बार फिर दोनों मंच पर बैठे, मेहमानों से मिलने लगे।
कुछ देर के लिए दोनों मेहमानों के बीच भी आए।
फोटो सेशन में मेहमानों के साथ दोनों अलग-अलग मूवमेंट में नजर आए।
पॉलिटिकल और ब्यूरोक्रेसी की हस्तियां इस शादी में शामिल हुईं।
रस्मों के पूरी होने के बाद एक बार फिर मंच की तरफ जाते हुए जया।
शादी होने के बाद कुछ इस तरह नजर आए जया और दीपक।
For all the latest Sports News Click Here