हिमाचल की 5 महिला खिलाड़ियों की ऑक्शन आज: तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर पर लग सकती है सबसे ज्यादा बोली, वुमेन IPL का बनेंगी हिस्सा

  • Hindi News
  • Local
  • Himachal
  • Shimla
  • Shimla : Women IPL, Auction, Mumbai, Renuka Thakur, Harleen Deol, Sushma Verma, Vasuvi Fiesta, Chitra Jammwal | Update News

शिमला24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वुमेन IPL के पहले सीजन की नीलामी आज मुंबई में होने जा रही है। इस पर हिमाचल की भी नजर रहेगी। इसमें प्रदेश की 5 महिला खिलाड़ियों पर भी बोली लगेगी। हरलीन दयोल, सुषमा वर्मा, रेणुका ठाकुर, वसुवी फिस्टा और चित्रा जमवाल पर पैसों की बरसात हो सकती है। खासकर तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर और हरलीन दयोल पर 30 लाख से अधिक बोली लगने की संभावना है।

हिमाचल से 22 खिलाड़ियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
WPL के लिए पूरे प्रदेश से टोटल 22 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें पांच खिलाड़ी हरलीन दयोल, सुषमा वर्मा, रेणुका ठाकुर, वसुवी फिस्टा और चित्रा जमवाल को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। कुल 1,525 खिलाड़ियों ने महिला IPL की ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी
इनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। हिमाचल की 5 खिलाड़ियों को जगह मिली है। बता दें कि शिमला की रहने वाली तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने रेलवे से रजिस्ट्रेशन किया। HPCA से हरलीन दयोल ने 40 लाख रुपए के बेस प्राइज से रजिस्ट्रेशन किया। हरलीन अभी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइज में रजिस्ट्रेशन किया और वह भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

इसके अलावा अनकैप्ड खिलाड़ियों में रोहड़ू की वसुवी फिस्टा, चित्रा सिंह जमवाल और सुष्मिता कुमारी ने 10 लाख के बेस प्राइज से रजिस्ट्रेशन करवाया है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.