विम्बलडन फाइनल में रैकेट तोड़ने पर जोकोविच पर जुर्माना: इनामी राशि से काटे जाएंगे लगभग 6 लाख 56 हजार रुपए
स्पोर्ट्स डेस्क13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विम्बलडन मेंस सिंगल्स फाइनल 2023 में कार्लोस अल्कारेज ने नोवाक जोकोविच को कड़ी मशक्कत के बाद 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 4-6 से हराया था।
23 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच पर विम्बलडन फाइनल के दौरान अपना रैकेट तोड़ने के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है। जोकोविच पर (8,000 डॉलर) लगभग साढ़े छह लाख का जुर्माना लगाया गया है। उन पर यह जुर्माना इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब ने लगाया है।
रविवार को सर्बियन स्टार नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्कारेज के बीच विम्बलडन 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबले के दौरान जोकोविच ने अपना रैकेट नेट पर मारकर तोड़ दिया था। इसके बाद अंपायर ने तुरंत जोकोविच के खिलाफ कोड उल्लंघन के लिए चेतावनी जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक उन पर लगा यह फाइन उनके रनर-अप चेक से काट लिया जाएगा।
जोकोविच को इनामी राशि के रुप में करीब 2.25 करोड़ रुपए मिल थे।
अल्कारेज को मिले 24.49 करोड़ रुपए
विम्बलडन में जेंटलमेंस सिंगल्स चैंपियन अल्कारेज और लेडीज सिंगल्स चैम्पियन मार्केटा वोंद्रोसोवा को करीब 24.49 करोड़ रुपए मिले। रनर-अप जोकोविच को 12.25 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी गई। पिछले साल मेंस और विमेंस चैम्पियन को करीब 20.85 करोड़ रुपए मिले थे।
फाइनल में अल्कारेज ने 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 4-6 से हराया
20 साल के कार्लोस अल्कारेज ने रविवार देर रात विम्बलडन मेंस सिंगल्स फाइनल का खिताब जीता। उन्होंने 36 साल के जोकोविच को 4 घंटे 42 मिनट तक चले मुकाबले में कड़ी मशक्कत के बाद 1-6, 7-6, 6-1, 3-6, 4-6 से हराया।
सर्बिया के जोकोविच 10 साल बाद विम्बलडन फाइनल हारे, वह 4 बार से लगातार खिताब जीत रहे थे। उन्हें आखिरी बार 2013 में ग्रेट ब्रिटेन के एंडी मरे ने फाइनल में हराया था।
For all the latest Sports News Click Here