विमेंस अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित: भारत का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को अमेरिका से, फाइनल 30 अक्टूबर को

  • Hindi News
  • Sports
  • India’s First Match On 11 October Against America, Final On 30 October

भुवनेश्वरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

11 से 30 अक्टूबर तक देश में होने वाले विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टूर्नामेंट देश के तीन शहरों भुवनेश्वर मुंबई और गोआ में खेला जाएगा।

भारत ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में यूएसए, मोरोक्को और ब्राजील शामिल है। भारत का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को अमेरिका के साथ् है। जबकि, 14 अक्टूबर को मोरक्को और 17 अक्टूबर को ब्राजील के साथ भिड़ंत होगी। भारत में पहली बार विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है।

मुख्य कोच बोले- कोई भी आसानी से हमें नहीं हरा पाएगा
टीम इंडिया के मुख्च कोच थॉमस डेनेरबी ने कहा कि पहली बार भारतीय टीम वर्ल्ड कप में खेल रही है। हम सभी के लिए नया अनुभव होगा। उन्होंने कहा – हम वर्ल्ड कप को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा को दिखाने का बेहतर अवसर है। हमें कोई भी टीम आसानी से नहीं हरा सकती है। हम पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।

भारतीय टीम ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में यूएसए, मोरक्को, ब्राजील की टीमें भी हैं।

भारतीय टीम ग्रुप ए में है। इस ग्रुप में यूएसए, मोरक्को, ब्राजील की टीमें भी हैं।

भारतीय टीम

  • गोलकीपर: मोनालिसा देवी मोइरंगथम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडात।
  • डिफेंडर: अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम।
  • मिडफील्डर :बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह।
  • फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता टिर्की।
  • अंडर-17 भारतीय विमेंस टीम के खिलाड़ी जिम में ट्रेनिंग करते हुए।

16 देशों की टीमें ले रही है भाग
​​​​​​​
भारत सहित 16 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। भारत, मोरक्को, यूएसएस और ब्राजील ग्रुप ए में हैं। जबकि चिली, जर्मनी न्यूजीलैंड ओर नाइजेरिया ग्रुप बी में हैं। वहीं ग्रुप सी में चीन, कोलंबिया, मैक्सिको और स्पेन की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप डी में कनाडा, फ्रांस, जापान और तंजानिया की टीमें शामिल हैं।

हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी
वर्ल्ड कप में 17 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में शामिल टीमें एक-दूसरे के साथ खेलेंगी यानी हर टीम को तीन मैच पहले खेलने होंगे। हरेक ग्रुप की टॉप -2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी।

30 अक्टूबर को मुंबई में फाइनल
क्वार्टर फाइनल 21 और 22 अक्टूबर को गोआ और मुंबई में खेला जाएगा। दोनों दिन-दो मैच होंगे। वहीं दोनों सेमीफाइनल 26 अक्टूबर को गोआ में खेला जाएगा। जबकि फाइनल 30 अक्टूबर को मुंबई में खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.