वायकाॅम-18 ने ₹5963 करोड़ में BCCI के मीडिया राइट्स खरीदे: भारत में खेले जाने वाले घरेलू और इंटरनेशनल मैच दिखाएंगे, 2028 तक का कॉन्ट्रैक्ट

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ब्रॉडकास्ट साइकल सितंबर 2023 से शुरू होकर मार्च 2028 तक होगा। - Dainik Bhaskar

ब्रॉडकास्ट साइकल सितंबर 2023 से शुरू होकर मार्च 2028 तक होगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वामित्व वाली ब्रॉडकास्टिंग कंपनी वायकॉम-18 ने भारत में खेले जाने वाले घरेलू और इंटरनेशनल मैच के लिए BCCI के मीडिया राइट्स 5 हजार 963 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। गुरुवार को वायकॉम-18 ने टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों के लिए मीडिया राइट्स लिए। मीडिया फर्म ने BCCI के साथ 5 साल का यानी 2028 तक का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।

BCCI सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

​​​​​दो पैकेज में बिके राइट्स
मीडिया राइट्स दो पैकेज में बिके। इनमें पैकेज ए टीवी के लिए है। वहीं, पैकेज बी डिजिटल और वर्ल्ड ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के लिए है। ब्रॉडकास्ट साइकल सितंबर 2023 से शुरू होकर मार्च 2028 तक होगा। इस दौरान लगभग 88 इंटरनेशनल मैच होंगे।

ऑस्ट्रेलिया से 21 और इंग्लैंड से 18 मैच खेलेगी टीम इंडिया
2023 से 2028 साइकल में भारतीय टीम 88 मुकाबले खेलेगी। इनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 और इंग्लैंड के खिलाफ 18 मुकाबले होंगे।

IPL की तर्ज पर ई-ऑक्शन कराया ​​​
मीडिया राइट्स के लिए भारतीय बोर्ड ने ई-ऑक्शन कराया। ई-ऑक्शन के दौरान वायकाॅम-18 को डिज्नी प्लस और सोनी स्पोर्ट्स से चुनौती मिली। बोर्ड ने पिछले साल IPL मीडिया राइट्स के लिए भी ई-ऑक्शन कराया था। जबकि 2018 में BCCI राइट्स के लिए ऑफलाइन ऑक्शन हुए थे। जिसमें स्टार इंडिया ने बाजी मारी थी।

करीब 6 हजार करोड़ में बिके थे पिछले राइट्स
पिछली नीलामी में भारतीय बोर्ड ने अपने मीडिया राइट्स 944 मिलियन डॉलर (6138 करोड़ भारतीय रुपए) में स्टार इंडिया को नीलाम किए थे।

48,390 करोड़ रुपए में बिके IPL मीडिया राइट्स
करीब एक साल पहले BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 से 2027 तक के मीडिया राइट्स 48,390.52 करोड़ रुपए में बेचे थे। डिज्नी स्टार ने भारतीय महाद्वीप के TV राइट्स को 23,575 करोड़ रुपए में खरीदा। वायकॉम-18 ने भारतीय महाद्वीप के डिजिटल राइट्स को 20,500 करोड़ रुपए में और चुनिंदा 98 मैचों के नॉन एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स को 3,258 करोड़ रुपए में खरीद लिया था। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.