रोड सेफ्टी वर्ल्ड लीजेंड्स सीरीज टीमों का हुआ ऐलान: ग्रीनपार्क में भिड़ेंगे ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज; Bookmyshow पर मिल रही टिकट
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Giants Like Brian Lara, Sachin, Tillakaratne, Jonty Rhodes Will Clash In Green Park, Tickets Are Also Available On Book My Show. Kanpur
कानपुर5 घंटे पहले
-
कॉपी लिंक
रोड सेफ्टी वर्ल्ड लीजेंड्स सीरीज के दूसरे सीजन का काउंट-डाउन शुरु हो गया है। कानपुर के ग्रीन-पार्क में 10 सितंबर से शुरु होने वाली सीरीज में शामिल होने के लिए खेलने वाले सभी देशों (मेजबान इंडिया को छोड़कर) ने अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया। शुक्रवार की देर रात रोड सेफ्टी वर्ल्ड लीजेंड्स सीरीज करने वाली मैजिस्टक स्पोर्ट्स और प्रोपेल स्पोर्ट्स कंपनी की ओर से संयुक्त रूप से प्रेस रिलीज जारी की गई है।
इसमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड, वेस्टइंडीज,बांग्लादेश, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमों के साथ ही उनके कप्तान के नाम का भी ऐलान किया गया है। साथ ही Bookmyshow पर ग्रीनपार्क में होने वाले मैचों के टिकट भी मिलना शुरू हो गए है।
विश्व के धुरंधर भिड़ेंगे ग्रीनपार्क में
10 सितंबर से होने वाले टी-20 मैचों के लिए विश्व के धुरंधर खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस सीरीज के लिए पहली बार शामिल हो रही न्यूजीलैंड टीम की कमान रॉस टेलर को सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया टीम का नेतृत्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को करने के लिए चुना गया है।
बांग्लादेश टीम को लीड करने के लिए शहादत हुसैन को चुना गया है। इंग्लैण्ड की कमान संभालने के लिए इयान बेल खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेंगे तो भारतीय टीम से टॉस करने के लिए मैदान में पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर मौजूद रहेंगे।
यही नहीं सचिन तेंदुलकर के समक्ष अपनी बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों की धुनाई करने वाले ब्रायन लारा वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान की भूमिका का निर्वहन करेंगे। वहीं श्रीलंका की कमान पिछली बार के प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे तिलकरत्ने दिलशान होंगे।
बुक माय शो पर करे टिकट बुक
ग्रीन पार्क में हो रहे मैचों के टिकट बुक माय शो पर मिलना शुरू हो गए है। टिकट के रेट्स 150 से लेकर 2500 रूपए तक के रखे गए है। जिस दिन इंडिया का मैच है उस दिन 150 वाला टिकट 300 में मिलेगा। इस सीरीज के आयोजकों ने ग्रीन पार्क का प्रति दिन 15 लाख के हिसाब से किराया भी प्रशासन और खेल विभाग को जमा कर दिया है। कुल 90 लाख का चेक कहल विभाग को सौंपा गया है।
इंडिया टीम की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी
- सचिन तेंदुलकर (कप्तान)
- युवराज सिंह
- इरफान पठान
- यूसुफ पठान
- हरभजन सिंह
- मुनाफ पटेल
- एस बद्रीनाथ
- स्टुअर्ट बिन्नी
- नमन ओझा
- मनप्रीत गोनी
- प्रज्ञान ओझा
- विनय कुमार
- अभिमन्यु मिथुन
- राजेश पवार
- राहुल शर्मा (यह सम्भावित सूचि है)
ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी
- शेन वॉटसन (कप्तान),
- एलेक्स डूलन,
- बेन डंक
- ब्रैड हॉज
- ब्रैड हैडिन
- स्टुअर्ट क्लार्क
- ब्रेट ली
- 8. ब्राइस मैक्केन
- 9. कैलम फर्ग्यूसन
- 10. कैमरन व्हाइट
- 11. जॉर्ज हॉरलिन
- 12. क्रेजा
- 13. हेस्टिंग्स
- 14. नैन्स
- 15. नाथन रियरडन
- 16. चाड सेयर्स
इंग्लैंड टीम की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी
- इयान बेल (कप्तान)
- निकोलस कॉम्पटन
- फिल मस्टर्ड
- क्रिस ट्रेमलेट
- डैरेन मैडी
- डैरेन स्टीवंस
- जेम्स टिंडल
- रिक्की क्लार्क
- स्टीफन पैरी
- टिम एम्ब्रोस
- दिमित्री मस्कारेनहास
- क्रिस शॉफिल्ड
- जेड डर्नबैक
- मल लॉय
न्यूजीलैंड टीम की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी
- रॉस टेलर (कप्तान)
- जैकब ओरम
- जेमी हाउ
- जेसन स्पाइस
- काइल मिल्स
- स्कॉट स्टायरिस
- शेन बॉन्ड
- डीन ब्राउनली
- ब्रूस मार्टिन
- नील ब्रूम
- एंटोन डेविच
- क्रेग मैकमिलन
- गैरेथ हॉपकिंस
- हैमिश बेनेट
- आरोन रेडमंड
वेस्टइंडीज टीम की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी
- ब्रायन लारा (कप्तान)
- डेंज़ा हयात
- देवेंद्र बिशू
- ड्वेन स्मिथ
- जेरोम टेलर
- किर्क एडवर्ड्स
- मार्लन इयान ब्लैक
- नरसिंह देवनारिन
- सुलेमान बेन
- डैरेन पॉवेल
- विलियम पर्किन्स
- डारियो बार्थली
- डेव मोहम्मद
- क्रिशमार सैंटोकी
श्रीलंका टीम की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी
- तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान)
- कौशल्या वीररत्ने
- महेला उडावटे
- रुमेश सिल्वा
- असेला गुणरत्ने
- चमारा सिल्वा
- इसुरु उदाना
- चमारा कपुगेदेरा
- चमिंडा वास
- चतुरंगा डी सिल्वा
- चिंताका जयसिंघे
- धम्मिका प्रसाद
- दिलरुवन परेरा
- दिलशान मुनारत्ने
- जीवन जयवनरत मेंडिस
- नुवान कुलसेकरा
- सनथ जयसूर्या
- उपुल थरंगा
- थिसारा परेरा
साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी
- जोंटी रोड्स (कप्तान)
- एल्विरो पीटरसन
- एंड्रयू पुटिक
- एडी ली
- गार्नेट क्रूगर
- हेनरी डेविड्स
- जैक्स रूडोल्फ
- जोहान बोथा
- जे वान डे वाथ
- लांस क्लूजनर
- एल नॉरिस जोन्स
- मखाया एनटिनी
- मोर्ने वान विक
- टी तशाबाला
- वर्नोन फिलेंडर
- ज़ेंडर डी ब्रुइनो
बांग्लादेश टीम की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी
- शहादत हुसैन (कप्तान)
- अब्दुर रज्जाक
- आलमगीर कबीर
- आफताब अहमद
- आलोक कपाली
- मामुन-उर-रशीद
- नज़्मुस सादात
- धीमान घोष
- डोलर महमूद
- खालिद मशूद
- मोहम्मद शरीफ
- महरब हुसैन
- इलायस सनी
- मोहम्मद नज़ीमुद्दीन
- अबुल हसन
- तुषार इमरान
-
UPCA की मनमानी के खिलाफ मंत्री से शिकायत: क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन ने खेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन, कहा- 35 जिलों को नहीं मिली है मान्यता
कानपुर- कॉपी लिंक
शेयर
-
9 सितंबर को कानपुर आएंगे सचिन तेंदुलकर: शहर के टॉप होटल नौ दिन के लिए बुक, बॉलीवुड-नाइट में CM योगी भी पहुंच सकते हैं
कानपुर- कॉपी लिंक
शेयर
-
सचिन तेंदुलकर 10 सितंबर को कानपुर में खेलेंगे मैच: इंडियन लीजेंड्स की कप्तानी करेंगे, ग्रीन पार्क में होंगे 2 मैच
कानपुर- कॉपी लिंक
शेयर
-
फेफड़ों को मजबूत बनाने का विराट फार्मूला: पाकिस्तान से मैच के पहले हाई एल्टीट्यूड मास्क लगाकर दौड़े, ताकि लंग्स कम हवा में भी न थकें
एशिया कप- कॉपी लिंक
शेयर
For all the latest Sports News Click Here