महिला कैप्टन, जिसे हॉकी से था लव, नाम की जिंदगी: खेल के चलते नहीं बसाया घर, अर्जुन पुरस्कार से नवाजी गईं, हॉकी में बहनों की तिकड़ी थी मशहूर

  • Hindi News
  • Women
  • The House Was Not Settled Due To Sports, Was Awarded The Arjuna Award, The Trio Of Sisters Were Famous In Hockey

बेंगलुरु24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय महिला हॉकी टीम की कभी कप्तान रही एलवेरा ब्रिटो ने मंगलवार यानी 26 अप्रैल को दुनिया से अलविदा कह दिया। 81 साल का जीवन जीने वाली ब्रिटो ने 60 के दशक में तब हॉकी में हाथ आजमाया था जब खेलों में महिलाओं की कोई खास पहचान नहीं थी।

लगातार 8 बार मैसूर को दिलाया था खिताब

मैसूर राज्य (जिसे अब कर्नाटक कहा जाता है।) की तरफ से हॉकी खेलते हुए एलवेरा ब्रिटो ने लगातार 8 बार सीनियर नेशनल टाइटल जीता था।

बहनों की तिकड़ी मचाती थी धमाल

अपने परिवार में केवल ब्रिटो ही नहीं बल्कि उनकी दो बहनें-रीटा और माय भी महिला हॉकी खेला करती थीं। साल 1960-67 के दौरान ब्रिटो ने 7 राष्ट्रीय खिताब हासिल किए थे। ब्रिटो और उनकी दो बहने कर्नाटक की तरफ से हॉकी खेलती थीं। तीनों बहने न केवल राज्य में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हॉकी खेल के लिए मशहूर थीं।

ब्रिटो को हॉकी खेल की टेक्निकल नॉलेज बहुत ज्यादा थी।

ब्रिटो को हॉकी खेल की टेक्निकल नॉलेज बहुत ज्यादा थी।

माय कहती हैं कि “50 साल से ज्यादा समय हो गया जब हम बहनों ने एक साथ हॉकी खेली थी। उस दौरान कोई ऐसा दिन नहीं जाता था जब हॉकी के बारे में बात नहीं करते हों। ब्रिटो केवल बात ही नहीं करती थी, बल्कि हॉकी से प्यार करती थी। ”

अर्जुन पुरस्कार पाने वाली बनीं थी दूसरी महिला हॉकी खिलाड़ी

केंद्र सरकार ने एलवेरा ब्रिटो को उनके शानदार खेल प्रदर्शन के लिए साल 1965 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ब्रिटो यह पुरस्कार पाने वाली दूसरी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी थीं। उनसे पहले ऐनी लम्सेडन (1961) को यह पुरस्कार दिया गया था। ब्रिटो की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और जापान की टीमों से लोहा लिया था।

हॉकी को बनाया पहला प्यार, नहीं की शादी

एलवेरा ब्रिटो ने जीवन भर शादी नहीं की और हॉकी खेल के लिए पूरी तरह समर्पित रहीं। ब्रिटो को हमेशा महसूस होता था कि देश में महिला हॉकी को उतना महत्व नहीं दिया जाता जितना कि पुरुषों को दिया गया। पर ब्रिटो ने हार नहीं मानी और हमेशा कर्नाटक में महिला हॉकी की बेहतरी के लिए काम करती रहीं।

बता दें कि ब्रिटो ने कर्नाटक राज्य महिला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर दो कार्यकाल पूरे किए थे। उन्होंने महिला हॉकी में बहुत कुछ हासिल किया और एक प्रशासक के रूप में राज्य खेल की सेवा करना जारी रखा।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.