मराठी अंदाज में सचिन ने बांधी पगड़ी: युवी ने कहा – ऑय सचिन कुमार आहे, बेटे अर्जुन ने शादी की बजाय क्रिकेट फील्ड में बहाया पसीना

स्पोर्ट्स डेस्क33 मिनट पहले

सचिन तेंदुलकर उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह भले ही क्रिकेट से दूर हों लेकिन फैंस को अपनी जिंदगी के अपडेट्स देते रहते हैं। हाल ही में सचिन ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘फेंटा’ यानी पगड़ी पहने नजर आए।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार में किसी की शादी है, जिसके लिए वह इस तरह तैयार हो रहे हैं। फैंस ने कयास लगाने शुरु कर दिए कि कहीं बात सचिन की लाडली बिटिया सारा तेंदुलकर की तो नहीं हो रही है। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो एक पल को ठहरिए और खबर में आगे बढ़िए…

देशी लुक में फैंस को खूब भाए सचिन
सचिन तेंदुलकर के वीडियो के बैकग्राउंड में मराठी गाने बजते हुए सुनाई दे रहे हैं। सचिन तेंदुलकर अपनी भतीजी करिश्मा की शादी में पहुंचे थे। वीडियो में फेंटा बंधवाते हुए ही उन्होंने इस बारे में बताया। हालांकि इस शादी में अर्जुन तेंदुलकर नजर नहीं आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली, जिसमें वह स्टेडियम में इंडोर अभ्यास करते नजर आ रहे थे।

अर्जुन को लगातार 2 साल तक IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा होने के बावजूद प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

अर्जुन को लगातार 2 साल तक IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा होने के बावजूद प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

सचिन ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए लिखा, ‘मैं अपनी बड़े भाई नितिन की तेंदुलकर की बेटी करिश्मा की शादी में आया हूं, उसके लिए फेंटा पहन रहा हूं। ट्रैडीशनल तैयारी।’

सचिन का देसी लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके वीडियो को लाइक करने वालों में पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह भी शामिल हैं। युवराज सिंह ने कमेट करते हुए लिखा, ‘ऑय सचिन कुमार आहे।’

सारा भी मेंहदी रचाती आईं नजर
सचिन के अलावा सारा तेंदुलकर भी इस शादी में देसी लुक में नजर आईं। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह हाथों पर मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं। उनके साथ नितिन तेंदुलकर की बेटी और दुल्हन करिश्मा भी अपनी मेहंदी दिखाती नजर आ रही है।

बहन की शादी में सारा तेंदुलकर कुछ इस अंदाज में नजर आईं।

बहन की शादी में सारा तेंदुलकर कुछ इस अंदाज में नजर आईं।

सारा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि मेरी बहन की शादी है। पूरा तेंदुलकर परिवार इस शादी के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहा है।

मशहूर संगीतकार एसडी बर्मन के नाम पर हुआ था सचिन का नामकरण सचिन तेंदुलकर का जन्म राजापुर के मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता रमेश तेंदुलकर ने अपने चहेते संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर ही मास्टर ब्लास्टर का नाम सचिन रखा था। सचिन के पिता मराठी स्कूल में शिक्षक थे। सचिन चार भाई-बहन हैं।

नितिन तेंदुलकर भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। इसके बाद अजीत तेंदुलकर का नंबर आता है, जिन्हें हमेशा से ही सचिन को क्रिकेट की दुनिया में लाने का श्रेय दिया जाता है। सचिन ने अपने रिटायरमेंट के समय सभी को धन्यवाद कहा था और बताया था कैसे चारों भाई बहनों का उनके करियर में अहम रोल रहा है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.