पंड्या के ट्रेड पर आश्विन का बयान: कहा- अगर यह सच है तो मुंबई इंडियंस ने सोना हासिल कर लिया

स्पोर्ट्स डेस्क35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दुनिया के नंबर एक टेस्ट बॉलर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस से जुड़ने की खबरों पर अपने विचार साझा किए हैं। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, अगर यह सच है तो मुंबई इंडियंस ने सोना हासिल कर लिया है।

IPL 2024 के लिए फ्रैंचाइजीज के पास आज पुराने खिलाड़ियों को रिटेन करने या रिलीज करने का आखिरी मौका है। 19 दिसंबर को सीजन 2024 की नीलामी दुबई में होनी है। इसी बीच खबर है कि गुजरात टाइटंस ने कप्तान हार्दिक पंड्या को रिलीज करने का फैसला किया है। हार्दिक फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट रहे हैं। गुजरात की टीम से जुड़े सूत्रों ने इस खबर को कन्फर्म किया है। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयां नहीं आया है।

15 करोड़ रुपए है पंड्या की कीमत
इस समय IPL का ट्रेडिंग विंडो ओपन है। यानी टीमें अपने खिलाड़ी रिलीज कर सकती हैं और किसी अन्य टीम से खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती है। पंड्या के मामले में बताया जा रहा है कि इस समय दोनों फ्रेंचाइजी हर तरह की डील की संभावना पर काम कर रही है।

एक संभावना यह है कि पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस 15 करोड़ रुपए गुजरात को दे दे। इस स्थिति में मुंबई को गुजरात के साथ किसी खिलाड़ी को ट्रे़ड नहीं करना होगा। हालांकि मुंबई के पास इस सीजन के लिए सिर्फ 5.5 करोड़ का पर्स बचा है। बाकी 9.5 करोड़ के लिए उसे किसी महंगे खिलाड़ी को रिलीज करना ही होगा।

दूसरी संभावना यह है कि मुंबई भी पंड्या की कीमत के आपस-पास के अपने खिलाड़ी को गुजरात से ट्रेड कर ले।

दोनों ही स्थिति में मुंबई को अपने किसी महंगे प्लेयर को छोड़ना होगा। मुंबई के पास इस समय चार ऐसे खिलाड़ी हैं जिनमें से किसी एक को भी वह रिलीज कर दे या ट्रेड इन कर ले तो उसका काम हो जाएगा। ये खिलाड़ी कैमरन ग्रीन (17.5 करोड़ रुपए), रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपए), ईशान किशन (15.25 करोड़ रुपए) और जसप्रीत बुमराह (12 करोड़ रुपए) हैं।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 2 फाइनल खेला जिसमें एक बार खिताब जीता।

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 2 फाइनल खेला जिसमें एक बार खिताब जीता।

हार्दिक ने पहले ही सीजन में गुजरात को चैंपियन बनाया था
गुजरात टाइटंस की टीम IPL में पहली बार 2022 सीजन में उतरी। टीम ने हार्दिक की कप्तानी में पहले सीजन में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2023 के सीजन में भी गुजरात टीम फाइनल में पहुंची, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। इतनी कामयाबी के बावजूद गुजरात की टीम और पंड्या का साथ छूटना फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर रहा है।

माना जा रहा है कि खुद हार्दिक दोबारा मुंबई इंडियंस से जुड़ना चाह रहे थे। कोई भी टीम किसी भी खिलाड़ी को उसी स्थिति में रिटेन कर सकती है जब टीम और खिलाड़ी दोनों की रजामंदी हो। हार्दिक ने अगर मुंबई लौटने का फैसला कर लिया तो फिर गुजरात फ्रेंचाइजी के पास कोई ऑप्शन बच नहीं जाता है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.