देवधर ट्रॉफी: रियान पराग एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बने; साउथ जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को 9 विकेट  से हराया

पांडिचेरी7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पराग ने 102 गेंद की पारी में 131 रन बनाए। - Dainik Bhaskar

पराग ने 102 गेंद की पारी में 131 रन बनाए।

असम के ऑलराउंडर रियान पराग ने देवधर ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 13 साल पहले यूसुफ पठान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

शुक्रवार को देवधर ट्रॉफी के मैच खेले जा रहे हैं। रियान पराग ईस्ट जोन से खेल रहे हैं। उन्होंने नॉर्थ जोन के खिलाफ मैच में 84 गेंदों पर शतक जड़ा। पहली पारी में रियान पराग के शतक की बदौलत ईस्ट जोन ने 8 विकेट खो कर 337 रन बनाए और नाॅर्थ जोन को 338 रन का टारगेट दिया।

दूसरे मुकाबले में साउथ जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को 9 विकेट से हराया। केरल के बैटर रोहन कुन्नुमल ने 87 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

तीसरा मुकाबला सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन के बीच जारी है।

131 रन की पारी खेली
पराग ने 102 गेंद की पारी में 131 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और 11 छक्के लगाए। उन्होंने देवधर ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में यूसुफ पठान को पीछे छोड़ दिया। पठान ने 2010 में वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए नॉर्थ जोन के खिलाफ नौ छक्के लगाए थे। वहीं, श्रेयस अय्यर ने इंडिया बी के लिए इंडिया सी के खिलाफ 2018 में आठ छक्के लगाए थे।

लिस्ट ए में छठे विकेट के लिए 235 रन की साझेदारी की
पराग ने कुमार कुशर्ग के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 235 रन की साझेदारी की। यह लिस्ट ए इतिहास में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। पराग और कुशर्ग ने मिलकर पाकिस्तान के आदिल अमीन और मोहम्मद हारिस का रिकॉर्ड तोड़ा। अमीन और हारिस ने 2021 में खैबर पख्तूनख्वा के लिए 227 रन की साझेदारी की थी।

साउथ जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को 9 विकेट से हराया
साउथ जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को 9 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ ईस्ट जोन 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 136 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ जोन ने रोहन कुन्नुमल की नाबाद 87 रन की पारी की बदौलत 19.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर टारगेट को हासिल कर लिया।

विद्वत कवेरप्पा ने 9 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए।

विद्वत कवेरप्पा ने 9 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए।

कंगाबम प्रियोजीत सिंह ने नॉर्थ ईस्ट जोन के लिए बनाए 40 रन
नॉर्थ ईस्ट जोन की खराब शुरुआत रही। 31 रन पर उसके 3 विकेट गिर चुके थे। वहीं नॉर्थ ईस्ट जोन की ओर से कंगाबम प्रियोजीत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए।

साई किशोर और विद्वत कवेरप्पा ने लिए 3-3 विकेट
साउथ जोन की ओर से विद्वत कवेरप्पा ने 9 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं साईं किशोर ने 10 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.