जयपुर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, देखने उमड़े फैन्स: इसी ग्राउंड पर बनाए थे 183 रन, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा भी पहुंचे

जयपुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में धोनी के फैन्स का इंतेजार खत्म हो गया है। महेंद्र सिंह धोनी जयपुर पहुंच गए हैं। वे सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी IPL मैच खेलते हुए नजर आएंगे। गुरुवार को धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल से होगा। यही कारण है कि मैच से 4 दिन पहले ही स्टेडियम के सभी टिकट बिक चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। धोनी पूरी टीम के साथ जयपुर पहुंचे। यहां धोनी की एक झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके फैंस इकट्ठा हो गए। इस दौरान धोनी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं करते अभिवादन को स्वीकार किया।

मैच से पहले जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

मैच से पहले जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

धोनी ने 15 अगस्त को संन्यास लिया था
एमएस धोनी 41 साल के हैं। धोनी ने 15 अगस्त 2020 की शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 4876, 10773 और 1617 रन बनाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने एयरपोर्ट पर जुटे समर्थकों का हाथ हिलाकर किया अभिवादन।

महेंद्र सिंह धोनी ने एयरपोर्ट पर जुटे समर्थकों का हाथ हिलाकर किया अभिवादन।

जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी खास है। उन्होंने 31 अक्टूबर 2005 को अपने करियर के शुरुआती दौर में जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में ही श्रीलंका के खिलाफ इंडियन टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली थी। उस मैच में धोनी ने महज 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्के जड़ते हुए नाबाद 183 रन की पारी खेल डाली और टीम इंडिया को बेहतरीन जीत दिलाई थी। उस मैच में धोनी ने नाबाद रहकर यह एक नया रिकॉर्ड भी बनाया था।

जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने स्टाइलिश हेयर पोनीटेल के साथ नजर आए।

जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने स्टाइलिश हेयर पोनीटेल के साथ नजर आए।

धोनी आईपीएल में अब तक 240 आईपीएल मैचों का हिस्सा रहे हैं। 240 आईपीएल मैचों का हिस्सा रहे हैं। से ज्यादा मैच की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। इस सीजन में उन्होंने छह मैचों की चार पारियों में 59 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी का औसत 59 और स्ट्राइक रेट 210.71 का रहा है। उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए हैं।

IPL के इस सीजन में अजिंक्य रहाणे भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने IPL में इस साल पावरप्ले में 222.22 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस सीजन में मुंबई के खिलाफ जब चेन्नई मुश्किल में थी। तो रहाणे ने 27 गेंदों में 61 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रहाणे ने दो रनों के साथ शुरुआत की और स्टेडियम के हर दिशा में शॉट लगाए। उन्होंने ने सिर्फ 19 गेदों में अर्धशतक पूरा किया। साल 2020 के बाद IPL में उनका ये पहला अर्धशतक था।

महेंद्र सिंह धोनी के साथ शानदार फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा भी पहुंचे है।

महेंद्र सिंह धोनी के साथ शानदार फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा भी पहुंचे है।

मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और अंबाती रायडू ने टीम मेंबर्स के साथ जयपुर में बिरयानी का जायजा लिया।

मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और अंबाती रायडू ने टीम मेंबर्स के साथ जयपुर में बिरयानी का जायजा लिया।

बता दें कि इससे पहले आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हरा दिया था। वहीं अब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले आईपीएल के इस सीजन के दूसरे मैच में राजस्थान और चेन्नई के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जयपुर पहुंचे रविंद्र जडेजा ने एयरपोर्ट पर बस पर चढ़कर इस तरह अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

जयपुर पहुंचे रविंद्र जडेजा ने एयरपोर्ट पर बस पर चढ़कर इस तरह अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

2019 में चेन्नई ने जीता था मैच
इससे पहले 11 अप्रैल 2019 को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन के रोमांचक मैच में राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने चार विकेट से हरा दिया था। चेन्नई के गेंदबाजों ने पहले राजस्थान को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 151 रनों पर रोक दिया था। इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने चेन्नई को इस लक्ष्य को भी हासिल करने के लिए काफी मेहनत कराई थी। उस मैच में चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी।

जयपुर में चेन्नई सुपर किंग्स होटल मेरियट में ठहरी है। एयरपोर्ट से होटल जाते वक्त बस में महेंद्र सिंह धोनी कैप्टन कूल की तरह नजर आए।

जयपुर में चेन्नई सुपर किंग्स होटल मेरियट में ठहरी है। एयरपोर्ट से होटल जाते वक्त बस में महेंद्र सिंह धोनी कैप्टन कूल की तरह नजर आए।

अंपायरों से हुई थी धोनी की बहस
इसमें रवींद्र जडेजा (नाबाद 9) ने निर्णायक ओवर फेंकने आए बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर छक्का मारा। अगली गेंद नो बॉल हो गई और इस पर एक रन भी आया था। उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी (58 रन) स्ट्राइक पर थे। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन लिए, लेकिन अगली गेंद पर स्टोक्स ने उन्हें बोल्ड कर दिया। चौथी गेंद पर मिशेल सैंटनर ने दो रन लिए। इस गेंद पर विवाद भी हो गया था। क्योंकि चेन्नई का कहना था कि यह गेंद कमर से ऊपर थी। इसलिए नो बॉल करार दी जानी चाहिए थी।

इस कारण धोनी भी मैदानी अंपायरों से बहस करने के लिए मैदान पर आ गए थे। लेकिन अंपायरों ने फैसला नहीं बदला। इसके बाद पांचवीं गेंद पर सैंटनर ने दो रन लिए। आखिरी गेंद पर जीतने के लिए चार रन की जरूरत थी। तब सैंटनर ने आखिरी गेंद पर छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

2019 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से उनके आ रहा नहीं खेल रहे थे। जो इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

2019 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से उनके आ रहा नहीं खेल रहे थे। जो इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.