केन विलियम्सन का खतरनाक शॉट: बुलेट की रफ्तार से पसलियों के पास से निकली गेंद, बाल-बाल बचे अंपायर
2 घंटे पहले
ऑस्ट्रेलिया के अंपायर पॉल रीफेल के लिए वर्ल्ड कप का 36वां मुकाबला थोड़ा खतरनाक साबित हुआ। ये मुकाबला न्यूजीलैंड और नामीबिया के बीच खेला गया। न्यूजीलैंड की पारी के 12वें ओवर में एक गेंद पर वे चोटिल होते-होते बचे। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विलियम्सन का खतरनाक शॉट
न्यूजीलैंड के लिए 12वें ओवर में कीवी कप्तान केन विलियम्सन बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक खतरनाक शॉट लगाया और गेंद बुलेट की रफ्तार से उनके पसलियों के पास से निकली, लेकिन वो सतर्क थे जब गेंद उनके पास से निकली तब वो खुद को गेंद की लाइन से हटा चुके थे। गेंद उन्हें छू नहीं पाई। इस पूरे घटना का वीडियो ICC ने भी शेयर किया है।
टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक नहीं चला है विलियम्सन का बल्ला
कीवी कप्तान का फॉर्म इस वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं रहा है। नामीबिया के खिलाफ वो लय में लौटने के लिए बड़े-बड़े शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खींचकर शॉट मारा। गेंद तेजी से पॉल रीफेल के बगल से निकली। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर कीवी कप्तान कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। नामीबिया के खिलाफ मैच में वो 28 रन बनाकर आउट हो गए।
मैच में क्या हुआ?
मैच में न्यूजीलैंड ने नामीबिया को 52 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए कीवी टीम ने 163/4 रनों का स्कोर बनाया। ग्लेन फिलिप्स ने 21 गेंदों पर नाबाद 39 और नीशम ने 23 गेंदों पर नाबाद 35 रनों की पारी खेली। 164 रनों का पीछा करते हुए नामीबिया 111/7 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
For all the latest Sports News Click Here