इंग्लैंड ने पहले दिन बनाए 506 रन: 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; हैरी ब्रूक ने एक ओवर में जड़े 6 चौके
रावलपिंडी19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![इंग्लैंड के लिए 4 बल्लेबाजों ने शतक जड़े। - Dainik Bhaskar](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/12/01/cover_1669894257.jpg)
इंग्लैंड के लिए 4 बल्लेबाजों ने शतक जड़े।
17 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट खेलने पहुंची इंग्लैंड टीम ने पहले टेस्ट में ही दिन अपने इरादे साफ कर दिया। रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन टीम ने 75 ओवर में ही 4 विकेट पर 506 रन बना डाले। उनके दोनों ही ओपनर्स ने शतक जड़ते हुए 35.4 ओवर में ही 233 रन की पार्टनरशिप कर डाली। टीम के लिए 3 नंबर पर उतरे ओली पोप और 5 नंबर पर उतरे हैरी ब्रूक ने भी शतक जड़े। इस तरह टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने शतक जड़ दिए।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ताबड़तोड़ 15 बॉल पर 34 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक उनके साथ हैरी ब्रूक 101 रन पर नाबाद हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे से दूसरे दिन का खेल शुरू होगा।
112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लैंड ने टेस्ट मैच के पहले ही दिन 500 से ज्यादा रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में 145 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पहले ही दिन किसी टीम ने 500 से ज्यादा रन बोर्ड पर लगा दिए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1910 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 494/4 का स्कोर खड़ा किया था। इस तरह इंग्लैंड ने 112 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।
हालांकि, टेस्ट के किसी भी दिन सबसे ज्यादा 588 रन बने हैं। ये रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के ही नाम है। उन्होंने 1936 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के दूसरे दिन इतने रन बनाए थे।
हैरी ब्रूक ने एक ओवर में 6 चौके जड़े
इंग्लिश बैटर हैरी ब्रूक ने पहली पारी के 68वें ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 चौके मारे। ब्रूक ने पाकिस्तानी स्पिनर साउद शकील के ओवर में यह कारनामा किया। ऐसा टेस्ट इतिहास में पांचवीं बार ही हो सका। ब्रूक से पहले भारत के संदीप पाटील, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल व रामनरेशन सरवन भी ऐसा कर चुके हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/12/01/6-1_1669894503.jpg)
For all the latest Sports News Click Here