अश्विन ने रियान पराग को नहीं दी स्ट्राइक फ्री हिट: वाइड गेंद पर रन दौड़ गए थे पराग, अश्विन ने लौटाया, आउट होने पर पूछा तो डांटा भी लगाई
कोलकाता22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/25/image-80_1653454074.png)
GT और RR के बीच मंगलवार शाम खेले गए IPL-15 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में ऑलराउंडर आर. अश्विन और रियान पराग के बीच रन भागने पर कन्फ्युजन हो गई। पहली पारी के 20वें ओवर में वाइड गेंद पर रियान पराग स्ट्राइक लेना चाहते थे, लेकिन आर. अश्विन क्रीज से बाहर तक नहीं निकले। नतीजा यह रहा कि रियान पराग आधी पिच तक निकल गए और नॉन-स्ट्राइकर एंड पर गेंदबाज ने उन्हें आसानी से रन आउट कर दिया। आउट होने के बाद रियान पराग काफी निराश नजर आए। जबकि अश्विन भी उन पर झल्लाए हुए दिखाई दिए।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/25/ipl-2022-2_1653451681.jpg)
अश्विन ने रियान को स्ट्राइक देने से मना किया
पारी की आखिरी गेंद फ्री हिट थी। लेकिन, वाइड होने की वजह से फ्री हिट बरकरार रही। ऐसे में वाइड होने के बाद रियान भागकर स्ट्राइक लेने जाना चाहते थे। लेकिन अश्विन ने मना कर दिया।
राजस्थान की टीम में बतौर फिनिशर खेलते हैं रियान पराग
RR के बैटिंग लाइन-अप में रियान पराग बतौर फिनिशर बैटर और अश्विन लोअर ऑर्डर ऑल-राउंडर मे रूप में खेलते हैं। रियान की कॉल का रिस्पॉण्ड न करने पर रियान अश्विन से प्रश्न पूछते नजर आए। इस पर झल्लाए अश्विन ने मुंह फेर लिया। हालांकि, अंतिम गेंद पर अश्विन भी बाउंड्री नहीं लगा सके और उन्हें सिर्फ दो रन से संतोष करना पड़ा।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/25/ipl-2022_1653451700.jpg)
अश्विन ने पिछले मुकाबले में खेली थी शानदार पारी
चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में अश्विन राजस्थान के लिए फिनिशर का रोल निभा चुके हैं। चेन्नई के खिलाफ 151 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही राजस्थान जब 17वें ओवर में 112 रन पर 5 विकेट गंवाकर संकट में थी, तब अश्विन ने 23 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 40 रन की तेज-तर्रार पारी खेली थी। उसी मैच में रियान पराग दूसरे छोर पर 10 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
For all the latest Sports News Click Here