WFI अध्यक्ष विवाद में फोगाट बहनें आमने-सामने: बबीता बोलीं- छेड़छाड़ का आरोपी प्रियंका का सचिव धरने में आया; विनेश ने कहा- आंदोलन कमजोर मत करो
पानीपतकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर 2 FIR होने के बाद अब फोगाट बहनें ही एक-दूसरे के आमने-सामने हो गई। दरअसल, शनिवार की सुबह धरने पर प्रियंका गांधी पहुंची थी।
जिसकी एक फोटो पर बबीता फोगाट ने ट्वीट कर लिखा- प्रियंका वाड्रा अपने निजी सचिव संदीप सिंह को लेकर जंतर मंतर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने पहुंची हैं, लेकिन इस व्यक्ति पर खुद महिलाओं से छेड़छाड़ और एक दलित महिला को 2 कौड़ी की औरत कहने जैसे तमाम आरोप लगे हैं।
जिसके जवाब में विनेश फोगाट ने लिखा- अगर पीड़ित महिला पहलवानों के हक में नहीं खड़ी हो सकती तो बबीता बहन, आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि हमारे आंदोलन को कमजोर तो मत करो। सालों लगे हैं महिला पहलवानों को अपने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने में। आप भी महिला हैं और हमारा दर्द समझने की कोशिश करो।
बबीता फोगाट ने प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह की इस फोटो को शेयर कर ट्वीट किया है।
बबीता बोलीं- नेता मंच से राजनीति चमकाने में लगे
बबीता ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि शून्य से उठकर शिखर तक पहुंचने वाले हम खिलाड़ी अपनी लड़ाई लड़ने में स्वयं सक्षम हैं। खिलाड़ियों के मंच को राजनीतिक रोटी सेकने का मंच नहीं बनाना चाहिए। कुछ नेता खिलाड़ियों के मंच से अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। खिलाड़ियों को भी यह ध्यान रखना चाहिए हम किसी एक के नहीं समूचे राष्ट्र के हैं।
ट्वीट का जबाब देने वालों को बबीता कर रही ब्लॉक
महिला पहलवानों का सर्मथन करने वाले एक स्वतंत्र पत्रकार मंदीप पूनिया ने बबीता के सभी धरना विरोधी ट्वीट का कमेंट में जबाब देना शुरू किया। जिसके बाद बबीता ने उसे तत्काल ब्लॉक कर दिया।
प्रियंका रेसलर्स से मिलीं, भावुक हुईं तो गले लगाया:कहा- बृजभूषण को क्यों बचाया जा रहा; WFI अध्यक्ष बोले- अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दूंगा
WFI अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर महिला पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। शनिवार को इस प्रदर्शन का 7वां दिन है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी सुबह 7.45 बजे जंतर-मंतर पहुंचीं। (पढ़ें पूरी खबर)
For all the latest Sports News Click Here