Video पाक खिलाड़ी चोटिल हुर्ह तो अकर्षी ने दिलासा दी: बैडमिंटन कोर्ट पर खिलाड़ी भावना का परिचय दिया, फैंस ने सराहा
- Hindi News
- Sports
- CWG 2022 India Vs Pakistan Badminton Video; Aakarshi Kashyap Mahoor Shahzad
बर्मिंघम5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कौन कहता है कि भारत और पाकिस्तान हमेशा चिढ़े रहते हैं। भारत की राइजिंग स्टार आकर्षी कश्यप पाकिस्तान की नेशनल चैंपियन महूर शहजाद को उनके चोटिल होने के बाद दिलासा देती देखी गई हैं। यह वाकया कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन गुरुवार को देखने को मिला जब विमेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 मुकाबले के दौरान पाक चैंपियन चोटिल हो गईं। चोटिल शहजाद के मैच के हटने के बाद अकर्षी ने उन्हें दिलासा दिलाई। पाकिस्तानी स्टार को एंकल में चोट आई थी।
पहला गेम जीत चुकी थीं अकर्षी
जब शहजाद चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुईं तब आकर्षी एक गेम जीत चुकी थीं और दूसरे में 1-7 की बढ़त पर थीं। एक समय आकर्षी पहले गेम पर 20-18 से पीछे चल रही थीं। फिर भारतीय स्टार ने लगातार 4 अंक लेकर जोरदार वापसी करते हुए गेम अपने नाम कर लिया।
आकर्षी ने 22-20, 8-1 से जीता मुकाबला। वे आज फिर कोर्ट पर उतरेंगी।
हमेशा से चिर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं भारत-पाक
बता दें कि भारत-पाक को हमेशा से चिर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। खेल का मैदान हो या राजनीति का मंच, लेकिन जब खेल भावना की बात आती है तो दोनों देशों के खिलाड़ियों ने आपस में खेल भावना दिखाई है। फिर चाहे वह शोएब अख्तर और सचिन तेंदुलकर की रायवलरी हो या फिर विराट-बाबर की।
ऐसे में हम आपको बात रहे कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में जब भारत-पाक खिलाड़ियों ने आपस में खेल भावना दिखाई
- बीते दिनों पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की हौसलाअफाई की थी। उन्होंने लिखा था- ‘ये समय भी गुजर जाएगा, हौसला रखें।’
- विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच के बाद टीम इंडिया की खिलाड़ी पाक कप्तान बिस्माह मारूफ की नन्ही बेटी के साथ मस्ती करती देखी गईं थी। सभी ने उनके साथ सेल्फी खिंचवाई थी और उसे खाना भी खिलाया था।
- UAE में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाक ने भारत को दस विकेट से हराया था। उसके बाद विराट कोहली ने पाकिस्तानी बल्लेबाज रिजवान और बाबर आजम से मुलाकात की थी। इसकी खूब तारीफें हुई थीं। इस पर PCB ने लिखा था- ‘ये ही स्पिरिट ऑफ क्रिकेट है।’
For all the latest Sports News Click Here