SRH vs DC मैच के 10 पैसा वसूल पल: पंत का वो शॉट जब गेंद कीपर के ग्लव्स में और बल्ला 12 फीट ऊपर उड़ गया, पनौती बना साहा का छक्का
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![SRH vs DC मैच के 10 पैसा वसूल पल: पंत का वो शॉट जब गेंद कीपर के ग्लव्स में और बल्ला 12 फीट ऊपर उड़ गया, पनौती बना साहा का छक्का SRH vs DC मैच के 10 पैसा वसूल पल: पंत का वो शॉट जब गेंद कीपर के ग्लव्स में और बल्ला 12 फीट ऊपर उड़ गया, पनौती बना साहा का छक्का](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/23/1_1632365353.gif)
IPL के पॉइंट टेबल में सबसे नीचे की टीम सनराइजर्स हैदराबाद और सबसे ऊपर की टीम दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला बेजान ही रहा। DC बादशाह की तरह खेली तो SRH सिर्फ पॉइंट टेबल में अपने नाम के आगे एक और हार बढ़ाती दिखी। हालांकि IPL के इस नीरस मैच में भी 10 लम्हे ऐसे थे, जब थोड़ा मनोरंजन हुआ। आइए एक-एक करके जानते हैं-
![आर अश्विन का ये रिएक्शन अपने कप्तान की गलती के लिए है। दरअसल, अश्विन अपने T-20 करियर के 250वें विकेट से 1 विकट दूर थे। उन्होंने पहले ही ओवर में ये मौका बना दिया, लेकिन विकेट के पीछे मौजूद ऋषभ पंत ने कैच पकड़ने के बजाय जल्दी से स्टम्पिंग ट्राई करने के चक्कर में कैच छोड़ दिया। इससे अश्विन एकदम झल्ला गए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/23/ashwin-gussa_1632337182.jpg)
आर अश्विन का ये रिएक्शन अपने कप्तान की गलती के लिए है। दरअसल, अश्विन अपने T-20 करियर के 250वें विकेट से 1 विकट दूर थे। उन्होंने पहले ही ओवर में ये मौका बना दिया, लेकिन विकेट के पीछे मौजूद ऋषभ पंत ने कैच पकड़ने के बजाय जल्दी से स्टम्पिंग ट्राई करने के चक्कर में कैच छोड़ दिया। इससे अश्विन एकदम झल्ला गए।
![ये है पंत को वो शॉट, जब गेंद तो कहीं नहीं गई। यानी उनसे लगी ही नहीं, लेकिन बल्ला ऐसा भांजा कि वह हाथ से छूटकर 12 फीट ऊपर और करीब 15-17 फीट दूर जाकर गिरा। बगल में खड़े विपक्षी टीम के कप्तान विलियम्सन बल्ले को उठाकर लाए।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/23/pant-bat_1632337219.jpg)
ये है पंत को वो शॉट, जब गेंद तो कहीं नहीं गई। यानी उनसे लगी ही नहीं, लेकिन बल्ला ऐसा भांजा कि वह हाथ से छूटकर 12 फीट ऊपर और करीब 15-17 फीट दूर जाकर गिरा। बगल में खड़े विपक्षी टीम के कप्तान विलियम्सन बल्ले को उठाकर लाए।
![ये भी पंत ही हैं। खुद को रन आउट होने से बचाने के लिए पिच पर बनी लाइन यानी क्रीज को छूने के लिए कूद पड़े।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/23/pant-run-2_1632337240.jpg)
ये भी पंत ही हैं। खुद को रन आउट होने से बचाने के लिए पिच पर बनी लाइन यानी क्रीज को छूने के लिए कूद पड़े।
![जी हां, आपने एकदम सही पहचाना। ये भी पंत ही हैं। उन्हें देखकर लगता है जैसे उनके रन बिना गिरे पूरे ही नहीं होंगे। रन पूरा करने के लिए अंत में उन्हें डाइव मारनी ही पड़ती है। हालांकि उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आता है।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/23/pant-run_1632337279.jpg)
जी हां, आपने एकदम सही पहचाना। ये भी पंत ही हैं। उन्हें देखकर लगता है जैसे उनके रन बिना गिरे पूरे ही नहीं होंगे। रन पूरा करने के लिए अंत में उन्हें डाइव मारनी ही पड़ती है। हालांकि उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आता है।
![अब इसे पंत का चुलबुलापन कहें या सामने वाली टीम को रिझाने की कोशिश। असल में SRH को 13 गेंद पहले और 8 विकेट से करारी हार देने के बाद, जब वार्नर उनसे हाथ मिलाने आए तो पंत ने नाचने हुए हाथ बढ़ाया। उनको देखकर वार्नर को भी हंसी आ गई। साहा भी दूर खड़े मुस्कुराते रहे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/23/panti_1632337403.jpg)
अब इसे पंत का चुलबुलापन कहें या सामने वाली टीम को रिझाने की कोशिश। असल में SRH को 13 गेंद पहले और 8 विकेट से करारी हार देने के बाद, जब वार्नर उनसे हाथ मिलाने आए तो पंत ने नाचने हुए हाथ बढ़ाया। उनको देखकर वार्नर को भी हंसी आ गई। साहा भी दूर खड़े मुस्कुराते रहे।
![विलियम्सन के इस कैच को देखकर कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर को अपनी जवानी के दिन याद आ गए। उन्होंने कहा कि 1983 में जब वो वर्ल्ड कप खेल रहे थे तो कपिल देव ने एक ऐसा ही कैच पकड़ा था। असल में विलियम्सन ने उल्टा भागते हुए शानदार कैच पकड़ा।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/23/wili-3_1632337572.jpg)
विलियम्सन के इस कैच को देखकर कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर को अपनी जवानी के दिन याद आ गए। उन्होंने कहा कि 1983 में जब वो वर्ल्ड कप खेल रहे थे तो कपिल देव ने एक ऐसा ही कैच पकड़ा था। असल में विलियम्सन ने उल्टा भागते हुए शानदार कैच पकड़ा।
![ये स्टीव स्मिथ हैं। एक थ्रो फेंकते वक्त उनका अंदाज ऐसा रहा जैसे ऋतिक रोशन का डांस। उनका थ्रो देखने के बाद उनके साथी फील्डर भी हंसने लगे। खुद स्मिथ के चेहरे पर भी बाद में मुस्कान आ गई।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/23/steve-dance_1632337624.jpg)
ये स्टीव स्मिथ हैं। एक थ्रो फेंकते वक्त उनका अंदाज ऐसा रहा जैसे ऋतिक रोशन का डांस। उनका थ्रो देखने के बाद उनके साथी फील्डर भी हंसने लगे। खुद स्मिथ के चेहरे पर भी बाद में मुस्कान आ गई।
![एनरिच नोर्खिया का पहला ओवर। हर गेंद 145 किमी प्रति घंटा से ज्यादा तेज। चौथी तो 151 किमी प्रति घंटा की। ये तस्वीर उसी गेंद को फेंकने के दौरान की है। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसलिए उन्हें प्लेयर ऑफर द मैच भी चुना गया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/23/norkhia-ball_1632337652.jpg)
एनरिच नोर्खिया का पहला ओवर। हर गेंद 145 किमी प्रति घंटा से ज्यादा तेज। चौथी तो 151 किमी प्रति घंटा की। ये तस्वीर उसी गेंद को फेंकने के दौरान की है। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसलिए उन्हें प्लेयर ऑफर द मैच भी चुना गया।
![ऋद्धिमान साहा का ये छक्का उनके लिए पनौती बन गया। वो संभल कर खेल रहे थे, 11 गेंद पर 12 बनाया था। तभी उनके सामने रबाडा आए। साहा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, लेकिन अगली 4 गेंद डॉट निकल गई। साहा बौखलाए और आखिरी गेंद पर कैच दे बैठे। यानी छक्के के बाद 1 भी रन नहीं बना पाए। रबाडा-साहा की ये टक्कर देखने लायक रही।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/23/saha-six_1632337770.jpg)
ऋद्धिमान साहा का ये छक्का उनके लिए पनौती बन गया। वो संभल कर खेल रहे थे, 11 गेंद पर 12 बनाया था। तभी उनके सामने रबाडा आए। साहा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया, लेकिन अगली 4 गेंद डॉट निकल गई। साहा बौखलाए और आखिरी गेंद पर कैच दे बैठे। यानी छक्के के बाद 1 भी रन नहीं बना पाए। रबाडा-साहा की ये टक्कर देखने लायक रही।
![सबसे आखिर में ये सिमरन हेटमायर का बाउंड्री लाइन पर उल्टा घूमकर पकड़ा गया कैच। उन्होंने रिदम में लौट रहे साहा को शानदार कैच पकड़कर पवेलियन वापस भेजा।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2021/09/23/sim_1632337850.jpg)
सबसे आखिर में ये सिमरन हेटमायर का बाउंड्री लाइन पर उल्टा घूमकर पकड़ा गया कैच। उन्होंने रिदम में लौट रहे साहा को शानदार कैच पकड़कर पवेलियन वापस भेजा।
For all the latest Sports News Click Here