MI vs DC फैंटेसी 11 गाइड: 370 रन बना चुके हैं ईशान, 20 विकेट चटका चुके कुलदीप भी दिला सकते हैं फैंटेसी पॉइंट्स
मुंबई34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![MI vs DC फैंटेसी 11 गाइड: 370 रन बना चुके हैं ईशान, 20 विकेट चटका चुके कुलदीप भी दिला सकते हैं फैंटेसी पॉइंट्स MI vs DC फैंटेसी 11 गाइड: 370 रन बना चुके हैं ईशान, 20 विकेट चटका चुके कुलदीप भी दिला सकते हैं फैंटेसी पॉइंट्स](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/20/rcb-vs-gt-11-1-1_1653036471.jpg)
आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में आमने-सामने होंगी। यह IPL 15 के लीग स्टेज का 69वां मुकाबला होगा। पांच बार की विजेता मुंबई इस सीजन 13 में से केवल तीन मैच जीत सकी है। उसका नेट रन रेट -0.577 है।
दिल्ली कैपिटल्स ने 13 में 7 मुकाबले जीते हैं और उसका नेट रन रेट +0.255 है। दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण होगा। दोनों ही टीमों में दिग्गज खिलाड़ियों की भरमार है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है। आइए, आपको बताते हैं किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने से अधिक फैंटेसी पॉइंट्स जीत सकते हैं।
विकेटकीपर
ईशान किशन और ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर फैंटेसी टीम में चुना जा सकता है। लास्ट ईयर भी मुंबई के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद ईशान ने कुछ आतिशी पारियां खेली थीं। आज भी दबाव के इतर वह अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/20/ipl-2022_1653036514.jpg)
ऋषभ पंत बेहतर टच में दिखे हैं, लेकिन अब तक प्रतियोगिता में उनके बल्ले से एक भी लंबी पारी नहीं आई है। दिल्ली के लिए मस्ट विन मैच में कप्तान उम्दा प्रदर्शन कर सकते हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/20/ipl-2022-1_1653036525.jpg)
बैटर
डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, रॉवमैन पॉवेल और टिम डेविड को बतौर बल्लेबाज फेंटेसी टीम में लिया जा सकता है वर्णन हर मुकाबले में टीम को शानदार शुरुआत दे रहे हैं कई बार उन्होंने हम तक रहते हुए कोई भी चीज दिया करो या मरो वाले मुकाबले में टीम उनसे एक यादगार पारी की उम्मीद करेगी रोहित शर्मा के लिए सीजन बहुत बुरा रहा है हालांकि बीते कुछ मुकाबलों से उनकी फॉर्मल लौट है वह आसानी से रन बना पा रहे हैं और बड़े शॉट भी लगा रहे हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/20/ipl-2022_1653036549.jpg)
विदाई मुकाबले में हिटमैन का पुराना अंदाज नजर आ सकता है। कैरेबियाई हार्ड हीटर रॉवमैन पॉवेल के छक्कों की बारिश हमने राजस्थान के खिलाफ देखी थी वह एक और उम्दा प्रदर्शन कर सकते हैं। टिम डेविड को कीरोन पोलार्ड की जगह मुंबई इंडियंस का भविष्य माना जा रहा है। उन्होंने प्रॉमिसिंग पारियां भी खेली हैं। वह मुंबई के मिडिल ऑर्डर में धमाकेदार पारी खेल सकते हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/20/rcb-vs-gt-11-12_1653036486.jpg)
ऑलराउंडर
मिचेल मार्श और डैनियल सैम्स को ऑलराउंडर के रूप में टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। मार्श टॉप ऑर्डर में दिल्ली के लिए लाजवाब बल्लेबाजी कर रहे हैं। एफर्टलेस छक्के जड़ने की उनकी खूबी दिल्ली को मुकाबले में आगे कर सकती है। डैनियल सैम्स मुंबई के लिए ऊपरी क्रम में खेलते दिखाई पड़ रहे हैं वह अगले वर्ष टीम का हिस्सा बने रहने के लिए बड़ी पारी खेल कर दावा ठोक सकते हैं।
बॉलर
जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और खलील अहमद को गेंदबाजों के रूप में टीम का अंग बनाया जा सकता है। बुमराह अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए केवल 10 रन देकर पांच विकेट चटका चुके हैं। वह उसी कॉन्फिडेंस के साथ आज के मुकाबले में बॉलिंग कर सकते हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/20/ipl-15-1_1653036570.jpg)
कुलदीप यादव ने कई वर्षों के बाद आईपीएल में धारदार गेंदबाजी की है। वह टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहेंगे। खलील अहमद दिल्ली के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए हैं। वह एक और शानदार स्पेल डाल सकते हैं।
For all the latest Sports News Click Here