MI vs CSK फैंटेसी 11 गाइड: सूर्यकुमार इस सीजन 153 के स्ट्राइक रेट से कर रहे बैटिंग, धोनी के मुंबई के खिलाफ 32 पारियों में 682 रन

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • IPL 2022 Chennai Super Kings Vs Mumbai Indians Playing 11 Today’s Match; Dream11 Prediction, Players List

मुंबई2 घंटे पहले

IPL का ‘एल क्लासिको’ कहा जाने वाला मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई के लिए यह सीजन अबतक किसी बुरे सपने की तरह रहा है। 6 मुकाबले खेलने के बाद भी 5 बार की विजेता MI पहली जीत दर्ज नहीं कर सकी है। तो वहीं, चेन्नई भी केवल 1 मैच में ही जीत हासिल कर सकी है।

ऐसे में आज का मुकाबला कांटे का होने की पूरी उम्मीद है। आइए देखते हैं कि किन खिलाड़ियों को फैंटेसी टीम का हिस्सा बनाना लाभकारी हो सकता है।

विकेटकीपर
ईशान किशन और महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपर के तौर पर फैंटेसी टीम में चुन सकते हैं। ईशान की फॉर्म कुछ अरसे से बेहतरीन रही है लेकिन वह कंसिस्टेंट नहीं दिखे हैं। चेन्नई के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के सामने ईशान का बल्ला बोल सकता है। महेंद्र सिंह धोनी लाजवाब कीपिंग के साथ ही बेहतरीन बल्लेबाजी भी कर रहे हैं। माही जितनी अधिक गेंदें खेलेंगे, फैंटेसी पॉइंट्स में उतनी बढ़ोतरी का संभावना रहेगी।

बैटर
सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ और डेवाल्ड ब्रेविस को बल्लेबाजों के रूप में फैंटेसी टीम का अंग बनाया जा सकता है। सूर्यकुमार यादव मुंबई के लिए वन-मैन आर्मी की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं। जब बाकी बल्लेबाज फ्लॉप हो जाते हैं तो सूर्या पारी को संभालने के बाद छक्कों की झड़ी लगा देते हैं।

रोहित ने चेन्नई के खिलाफ 29 मुकाबलों में 752 रन बनाए हैं, जिस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 87 रहा है। रोहित की ओर से CSK के खिलाफ 65 चौके और 26 छक्के निकले हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात के खिलाफ 152 की स्ट्राइक रेट से 48 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेल फॉर्म में वापसी का संकेत दिया है। मुंबई के लिए सीजन की सबसे बड़ी खोज माने जा रहे डेवाल्ड ब्रेविस कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह जितनी देर बैटिंग करते हैं, छक्कों की उम्मीद बनी रहती है।

ऑलराउंडर

रवींद्र जडेजा और कीरोन पोलार्ड ऑलराउंडर के रूप में ढ़ेरों फैंटेसी पॉइंट्स दिला सकते हैं। जडेजा गेंदबाजी और बल्लेबाजी में फॉर्म में लौट आए हैं। उनकी बड़े शॉट्स खेलने की काबिलियत जडेजा को दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर्स में स्थान दिलाती है। पोलार्ड ने भी पैट कमिंस की 5 गेंदों पर 22 रन बनाकर अपना दम दिखाया है। वह आज भी अपने खेल से कहर बरपा सकते हैं।

बॉलर
जसप्रीत बुमराह, ड्वेन ब्रावो और महेश थीक्षणा गेंदबाजों के रूप में काफी विकेट्स चटका सकते हैं। बूम-बूम बुमराह की यॉर्कर धीरे-धीरे उनकी गेंदबाजी में नजर आने लगी है। ड्वेन ब्रावो की स्लोअर गेंदों पर बल्लेबाज लगातार फंस रहे हैं।

ब्रावो आज भी किफायती बॉलिंग के साथ विकेट झटक सकते हैं। श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महेश थीक्षणा चेन्नई के लिए काफी सफल रहे हैं। आज भी वह ऐन मौके पर विकेट लेकर टीम की स्थिति मजबूत कर सकते हैं।

कप्तान के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ और उपकप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव पॉइंट्स दिला सकते हैं।

(यह राय विशेषज्ञों की टीम ने तैयार की गई है। इसके सटीक होने की कोई गारंटी नहीं है।)

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.