MI ने मेजर क्रिकेट लीग में न्यूयार्क की फ्रेंचाइजी खरीदी: DC और CSK ने भी खरीदी हैं टीमें, यह मुंबई की 5वीं फ्रेंचाइजी है

मुबई/न्यूयार्क8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
MI ने मेजर क्रिकेट लीग में न्यूयार्क की फ्रेंचाइजी खरीदी: DC और CSK ने भी खरीदी हैं टीमें, यह मुंबई की 5वीं फ्रेंचाइजी है

नीता अंबानी के स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस (MI) ने अमेरिका में शुरू होने जा रही मेजर क्रिकेट लीग के लिए न्यूयार्क की फ्रेंचाइजी खरीदी है। सोमवार को भारतीय लीग की फ्रेंचाइजी ने एक मीडिया रिलीज में यह घोषणा की। फ्रेंचाइजी ने कहा- हमारी लीग लीग के ओपनिंग सीजन में हिस्सा लेगी।

इसी के साथ दुनिया भर की लीगों में मुंबई की 5 टीमें हो गई है। उसने IPL में मुंबई इंडियंस, SA20 में MI केप टाउन, ILT में MI अमीरात, WPL में मुंबई इंडियंस खरीदी हैं। उसकी टीमें तीन देशों में अलग-अलग 5 लीगों में हिस्सा ले रही हैं।

मुंबई मेजर लीग में टीम खरीदने वाली तीसरी भारतीय फ्रेंचाइजी बनी है। इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मेजर लीग की फ्रेंचाइजीज खरीदी हैं।

जुलाई महीने में खेला जाएगा पहला सीजन
लीग का पहला सीजन 13 से 30 जुलाई के बीच आयोजित किया जाएगा। इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें डलास, सेंट फ्रांसिसको, न्यूयार्क सिटी, सीएटल, लास एंजिल्स और वाशिंगटन डीसी की टीमें शामिल हैं। लीग का पहला मुकाबला डलास के पास स्थित ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में 13 जुलाई को खेला जाएगा।

उन्मुक्त चंद और कोरी एंडरसन जैसे खिलाड़ी खेलेंगे
मेजर लीग क्रिकेट में अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद और न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन जैसे बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चंद लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स से खेलते नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा, इंग्लैंड की वनडे वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाड़ी लियाम प्लंकेट भी हिस्सा लेंगे।

IPL की सबसे सफल टीम है मुंबई
मुंबई इंडियंस भारत की इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। टीम ने IPL के 5 टाइटल जीते हैं। फ्रेंचाइजी 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 के सीजन में चैंपियन बनी थी।

SA20 की सभी टीमें भारतीय फ्रेंचाइजीज की
साउथ अफ्रीका की SA20 में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें भारतीय फ्रेंचाइजीज की हैं। अफ्रीकी लीग के लिए मुंबई इंडियंस के अंबानी परिवार, चेन्नई सुपर किंग्स के एन. श्रीनिवासन, दिल्ली कैपिटल के पार्थ जिंदल, सनराइजर्स हैदराबाद के मारन परिवार, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले ने इस लीग में छह फ्रेंचाइजी खरीदी हैं। ग्राफिक में देखिए किसने किसे खरीदा…

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.