IPL 2022 में इन खिलाड़ियों का नहीं दिखा दम: फ्रेंचाइजी की उम्मीद बुरी तरह तोड़ी, 5 फ्लॉप स्टार्स के बारे में जानिए सबकुछ
मुंबई2 घंटे पहले
IPL 2022 में बहुत सारे खिलाड़ियों के सुपरहिट प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। उमरान मलिक जैसे युवा स्पीड स्टार को इस बूते टीम इंडिया में जगह भी मिल चुकी है। हालांकि इन हिट स्टार्स के बीच कुछ फ्लॉप स्टार्स भी रहे, जो रन बिल्कुल नहीं बना सके। आज हम बात करेंगे उन 5 फ्लॉप स्टार की, जो फ्रेंचाइजी और फैंस की बेशुमार उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। आगे बढ़ने से पहले पोल में जरूर हिस्सा लें।
1. केन विलियमसन: कप्तान होने के बावजूद रन के लिए तरसे
केन विलियमसन दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं। फैब-4 का भी उन्हें हिस्सा माना जाता है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने वॉर्नर की जगह विलियमसन को फुल टाइम कैप्टन बना दिया। सब को लगा कि वह अपने प्रदर्शन से टीम को प्लेऑफ तक ले जाएंगे। हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत रही। विलियमसन 13 मुकाबले खेलकर 19 की खराब औसत से केवल 216 रन बना सके। उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से कम रहा। विलियमसन की खराब बल्लेबाजी का ही परिणाम था, सनराइजर्स IPL 2022 में प्लेऑफ का सफर तय नहीं कर सकी।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/24/_1653395837.jpg)
2. शाहरुख: नहीं बन सके बल्लेबाजी के बादशाह
शाहरुख खान को बड़ी उम्मीदों से पंजाब किंग्स ने रिटेन किया था। उन्हें लगा था कि मिडिल ऑर्डर में आखिरकार एक ऐसा बल्लेबाज उनके हाथ लग गया है, जो टीम के लिए मैच फिनिश करेगा। पिछले सीजन शाहरुख ने कुछ महत्वपूर्ण पारियां भी खेली थीं। हालांकि इस बार वाह बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे। शाहरुख आठ मुकाबले खेल कर 16 की बेहद खराब औसत से केवल 170 रन बना सके। किसी भी फिनिशर का स्ट्राइक रेट 108 नहीं हो सकता, ऐसे में उन्हें बीच सीजन प्लेइंग इलेवन से निकालना पड़ा। शाहरुख की वजह से ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/24/_1653395857.jpg)
3. पोलार्ड: खेल में नहीं दिखी पहले वाली बात
कीरोन पोलार्ड को मुंबई का सबसे बड़ा मैच विनर बताया जा रहा था। पोलार्ड ने पिछले सीजन कुछ नामुमकिन से दिख रहे मुकाबले भी अपने बल्ले के जोर पर टीम को जिताए थे। बैटिंग के पावर हाउस कहे जाने वाले पोलार्ड से इस बार भी मुंबई को बहुत सी उम्मीदें थीं। सारी आस धरी की धरी रह गई। पोलार्ड के खराब प्रदर्शन के कारण मुंबई लगातार आठ मुकाबले हारी और टूर्नामेंट से सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बन गई।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/24/_1653395876.jpg)
4. ललित यादव: दिल्ली के लिए नहीं कर सके दमदार प्रदर्शन
सीजन के पहले मैच में मुंबई के खिलाफ अक्षर पटेल के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने वाले ललित यादव को देखकर लगा कि इस बार दिल्ली की टीम के लिए दिल्ली दूर नहीं होगी। उस एक प्रदर्शन के बाद मानो ललित यादव का बल्ला उनसे रूठ गया। टीम उन्हें लगातार मौके देती रही और वह डिलीवर करने में नाकामयाब होते गए। आखिरकार ललित यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/24/_1653395894.jpg)
5. अनुज रावत उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके
अनुज रावत से ओपनिंग करवाने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली को नीचे बल्लेबाजी करने के लिए कहा। इस वजह से विराट जल्दी फॉर्म में भी नहीं लौट सके। अनुज रावत के लगातार फ्लॉप शो के बाद आखिरकार उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया और विराट को ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी दी गई। इसका नतीजा हुआ कि आज RCB प्ले ऑफ तक पहुंच सकी है। अगर अनुज रावत ने कुछ मुकाबलों में अच्छी बल्लेबाजी की होती, तो बेंगलुरु को अंत में दिल्ली की हार के भरोसे नहीं बैठना पड़ता।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/05/24/_1653395928.jpg)
For all the latest Sports News Click Here