IPL में रोहित शर्मा ने बनाए रिकॉर्ड: रोहित शर्मा ने IPL में किसी भी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने; 100 चौके लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा IPL में किसी भी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गुरुवार को अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। 18 रन बनाने के साथ ही रोहित शर्मा ने KKR के खिलाफ अपने 1 हजार IPL रन पूरे किए।

IPL में सबसे ज्यादा रन के मामले में रैना को पीछे छोड़ा
इसके साथ ही रोहित ने IPL में अपने 5500 रन भी पूरे किए और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तीसरे स्थान पर भी पहुंच गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना (5495) को पीछे छोड़ा। IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली सबसे आगे हैं। उनके 200 मैचों में 6081 रन हैं। वह IPL में 6000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। वहीं शिखर धवन 5619 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

IPLमें 100 चौके पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बने
रोहित शर्मा ने KKR के खिलाफ 30 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। इसके साथ ही IPLमें 100 चौके पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

40 फिफ्टी लगा चुके हैं
रोहित IPLमें अभी तक एक सेंचुरी के साथ ही 40 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। वह IPLके इस सीजन में खेले 8 मैचों में 35.37 की औसत से 225 रन बना चुके हैं। वहीं IPL में अब तक खेले 208 मैचों में 31.70 की औसत से 5513 रन बना चुके हैं।

रोहित IPL के सबसे सफल कप्तान
रोहित IPLके सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा बार खिताब अपने नाम किया। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ख़िताब जीता है।

IPL में बतौर कप्तान 3284 रन बनाए
रोहित शर्मा को 2013 में IPL की कप्तानी मिली थी, लेकिन कप्तानी का असर उनकी बल्लेबाजी पर नहीं दिखता है। रोहित ने हर एक सीजन में लगातार रन बनाए हैं। IPL में बतौर कप्तान रोहित ने 125 मैचों में 3284 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 26 हाफ सेंचुरी भी देखने को मिली हैं। टीम इंडिया के लिए भी उन्होंने 19 टी-20 मैचों में कप्तानी करते हुए 712 रन बनाए हैं और इस दौरान हिटमैन ने पांच अर्ध शतक और दो शतक भी लगाए हैं।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.