IPL में पहली बार उतरेगी लखनऊ सुपर जायंट्स: आज होगा IPL- 15 का आगाज, यूपी के 20 खिलाड़ियों ने बनाई सभी 10 टीमों में जगह
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- This Time Two New Teams Lucknow Super Giants And Gujarat Titans Will Enter The Ground, More Than 20 Players From UP Will Take Part In The Match.
मेरठ7 घंटे पहले
IPL 2022 का 15वां सीजन शनिवार (26 मार्च) से शुरू होगा। IPL 2022 का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। IPL के इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस दो नई टीमें भी उतर रही हैं। 10 टीमों के टूर्नामेंट में लीग राउंड में कुल 70 मुकाबले होने हैं। ये सारे मैच महाराष्ट्र में ही खेले जाएंगे। इसमें मुंबई के 3 वेन्यू शामिल हैं।
मुंबई इंडियंस को कुछ मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेलने को मिलेंगे। प्लेऑफ के 4 मैच के शेड्यूल पर अब तक फैसला नहीं हुआ है। 2011 के बाद यह पहला अवसर होगा जब विश्व क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित टी 20 ट्रॉफी के लिए 10 टीमें आपस में भिड़ेंगी। देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने से 2019 के बाद पहली बार क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम में जाकर मैचों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। स्टेडियम की क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शक इसे स्टेडियम में जाकर देख पाएंगे।
यूपी के खिलाड़ियों पर होगी दुनिया भर की नजर
IPL में दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें यूपी के धुरंधरों पर टिकी हैं। उत्तर प्रदेश के लिए IPL काफी अहम है। इस सीजन में यूपी की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स IPL में एंट्री कर रही है। वहीं पूरे IPL में उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से 20 खिलाड़ी हैं, जिन्हें टीमों ने ऑक्शन में खरीदा है।
![शिवम मावी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/26/new-project-2022-03-26t074839917_1648261090.jpg)
शिवम मावी।
29 मई को खेला जाएगा फाइनल मैच
IPL सीजन 15 का पहला मैच आज वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। फाइनल मैच 29 मई को होगा। क्रिकेट का ये महामुकाबला यूपी वालों के लिए बेहद रोमांचक होगा। जहां यूपी की टीम IPL में जीत के लिए खेलेगी, यूपी के तेज गेंदबाज और बल्लेबाज रनों के नए रिकार्ड बनाएंगे।
![प्रियम गर्ग।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/26/new-project-2022-03-26t075049167_1648261217.jpg)
प्रियम गर्ग।
यूपी के खिलाड़ियों पर टीमों को अधिक भरोसा
भारतीय क्रिकेट में देखें तो इस समय यूपी के खिलाड़ियों का परफार्मेंस ग्राफ काफी हाई है। एक समय जब टीम पर महाराष्ट्र और दिल्ली के खिलाड़ी हावी थे, आज वो जगह यूपी के खिलाड़ियों को मिलती जा रही है। मोहम्मद शमी, सूर्य यादव, दीपक चाहर, कार्तिक त्यागी, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार ऐसे नाम हैं जिन्हें टीम में अच्छी परफार्मेंस के लिए लगातार खेलने का मौका मिल रहा है।
![मोहम्मद शमी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/26/new-project-2022-03-26t075225533_1648261313.jpg)
मोहम्मद शमी।
गेंदबाजी, स्पिन में परफेक्ट हैं यूपी के छोरे
भारतीय क्रिकेट में यूपी के खिलाड़ियों की तूफानी गेंदबाजी और स्पिन सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। एक दशक पहले की बात करें तो मेरठ के प्रवीण कुमार भारतीय क्रिकेट टीम के बेस्ट गेंदबाज थे। प्रवीण के बाद भुवनेश्वर कुमार की स्विंग इतनी अच्छी है कि भुवी का नाम ही क्रिकेट जगत में स्विंग मास्टर हो गया। अब हापुड़ के कार्तिक त्यागी, प्रियम गर्ग, शिवम मावी वो नाम हैं जिन्हें टीम में काफी पसंद किया जा रहा है।
![भुवनेश्वर कुमार।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/03/26/new-project-2022-03-26t075327192_1648261376.jpg)
भुवनेश्वर कुमार।
IPL में यूपी के खिलाड़ियों की लिस्ट और टीम
टीम-सनराइजर्स हैदराबाद
खिलाड़ियों के नाम | शहर |
भुवनेश्वर कुमार | मेरठ |
प्रियम गर्ग | मेरठ |
कार्तिक त्यागी | हापुड़ |
टीम-मुंबई इंडियंस
खिलाड़ियों के नाम | शहर |
सूर्यकुमार यादव | वाराणसी |
आर्यन जुयाल | मुरादाबाद |
संजय यादव | गोरखपुर |
लखनऊ जायंट्स
खिलाड़ियों के नाम | शहर |
मोहशीन खान | संभल |
अंकित राजपूत | कानपुर |
करन | लखनऊ |
गुजरात टाइटन्स
खिलाड़ियों के नाम | शहर |
मोहम्मद शमी | अमरोहा |
यश दयाल | प्रयागराज |
दिल्ली कैपिटल्स
खिलाड़ियों के नाम | शहर |
कुलदीप यादव | कानपुर |
प्रवीण दुबे | आजमगढ़ |
राजस्थान रॉयल्स
खिलाड़ियों के नाम | शहर |
ध्रुव जुरेल | आगरा |
यशस्वी जायसवाल | गोरखपुर |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
खिलाड़ियों के नाम | शहर |
कर्ण शर्मा | मेरठ |
कोलकाता नाइट राइडर्स
खिलाड़ियों के नाम | शहर |
रिंकू सिंह | अलीगढ़ |
शिवम मावी | नोएडा |
चेन्नई सुपर किंग्स
खिलाडी का नाम | शहर |
दीपक चाहर | आगरा |
पंजाब किंग्स
खिलाड़ियों के नाम | शहर |
राहुल चाहर | आगरा |
-
मेरठ से दिनेश खटीक, सोमेंद्र तोमर बने मंत्री: गुर्जर, दलितों को साधते हुए मिली मंत्रिमंडल में जगह, हस्तिनापुर से दिनेश, मेरठ दक्षिण विधायक सोमेंद्र ने ली शपथ
- कॉपी लिंक
शेयर
-
धोनी जैसे कई खिलाड़ियों के हाथ में मेरठ का बल्ला: IPL 2022 में मेरठ के बैट और बॉल का होगा जलवा, SG,SS,SF,SM जैसी कंपनियां भी करती हैं इस्तेमाल
- कॉपी लिंक
शेयर
-
डॉक्टर बनना था और मौत खींच ले गई: मेरठ में भाजपा नेता की गाड़ी से हुई छात्र की मौत, इकलौता बेटा था अर्णव
- कॉपी लिंक
शेयर
-
पद के लिए प्रोफेसर ने बनाया मर्डर का प्लान: मेरठ में 50 साल की आरती ने यूनिवर्सिटी-डीन पर हमला करवाया, अग्रिम जमानत की डाली अर्जी
- कॉपी लिंक
शेयर
For all the latest Sports News Click Here