IPL में आज GT v/s DC: लीग के इतिहास में दूसरी बार आमने-सामने होंगी, जानें पॉसिबल प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर
दिल्ली12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुजरात टाइटंस (GT) मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ उतरेगी। मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पहला मैच हारने के बाद दिल्ली का फोकस इस सीजन में वापसी करने पर होगा। वहीं सीजन की पहली जीत के बाद गुजरात के इरादे मजबूत है। दोनों टीमें लीग के इतिहास में दूसरी बार ही आमने-सामने होंगी।
घुटने की गंभीर चोट के कारण केन विलियमसन टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बावजूद गुजरात को ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि आज के मैच में साउथ अफ्रीकी डेविड मिलर उपलब्ध रहेंगे। वहीं लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्त्या भी दिल्ली कैंप में शामिल हो गए हैं।
गुजरात की जीत के साथ शुरुआत
डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने घरेलू मैदान पर अपने पहले मुकाबले में चेन्नई को 5 विकेट से हराया। तब शुभमन गिल और राशिद खान ने उम्दा प्रदर्शन किया था। DC के खिलाफ टीम के 4 विदेशी जोश लिटिल, डेविड मिलर, राशिद खान और अलजारी जोसेफ हो सकते हैं। इनके अलावा हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, यश दयाल और मोहम्मद शमी जैसे टॉप क्लास भारतीय खिलाड़ी भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/04/03/13_1680531273.jpg)
पिछली हार को भूलकर वापसी करना चाहेगी दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स के लिए टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को अपने पहले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम उस हार को भूलकर इस मैच पर फोकस करना चाहेगी।
GT के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, एनरिक नॉर्त्या और रोवमन पावेल हो सकते हैं। इनके अलावा पृथ्वी शॉ, चेतन साकरिया और अक्षर पटेल जैसे भारतीय खिलाड़ी भी टीम को मजबूती दे रहे हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/04/03/14-1_1680531626.jpg)
गुजरात से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी दिल्ली
हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का यह लीग में दूसरा ही सीजन है। पहले सीजन में टीम ने सभी को चौंकाते हुए टॉप किया था। तब दोनों टीमें लीग स्टेज में 1 बार भिड़ी थीं। उस मुकाबले को गुजरात ने जीता था।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/04/03/12_1680531473.jpg)
पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को मदद करती है। यहां आखिरी टी-20 मैच टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। दोनों टीमों ने 200 से अधिक रन बनाए थे। इस तरह यह हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है।
वेदर कंडीशन
दिल्ली में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। यहां का टेम्परेचर 19 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, राशिद खान, डेविड मिलर, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, मिचेल मार्श/राइली रुसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पावेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, खलील अहमद और एनरिक नॉर्त्या।
इम्पैक्ट प्लेयर: ललित यादव, मुकेश कुमार, अमन खान।
For all the latest Sports News Click Here