IPL के सबसे मुश्किल रिकॉर्ड: सबसे तेज शतक और एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के, 3 बार हैट्रिक का भी है कारनामा

मुंबईएक घंटा पहले

IPL का 15वां सीजन शुरू होने वाला है। 2008 से लेकर अभी तक IPL में कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिनका टूटना बेहद मुश्किल है। 26 मार्च से जब IPL की शुरुआत हो रही है। हर किसी की नजर होगी कि क्या इस बार ये रिकॉर्ड्स टूट पाएंगे? चलिए ऐसे ही कुछ रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं…

क्रिस गेल का रिकॉर्ड शतक

लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर क्रिस गेल के नाम टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने ब्रेंडन मैकुलम के 158 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा था। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 बॉल में 175 रन बनाए थे। इस पारी के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर कहा था- गेल का खेल देखकर मैं सोचता हूं कि मेरा विकेटकीपर बनने का फैसला सही था। पारी में गेल ने 17 छक्के जड़े थे। IPL इतिहास का सबसे तेज शतक भी क्रिस गेल की इसी पारी के नाम है। उस दौरान गेल ने सिर्फ 30 गेंद में शतक जड़ा था।

तारीख थी 23 अप्रैल 2013 और मैदान था बैंगलोर का चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम। क्रिस गेल ने विराट कोहली की कप्‍तानी वाली RCB की तरफ से यह ऐतिहासिक पारी खेली थी। बड़ी बात ये भी थी कि अकेले गेल ने जितने रन बनाए थे, पुणे वॉरियर्स की पूरी टीम उनके बराबर रन नहीं बना पाई थी। RCB ने पांच विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे।

IPL का बेस्ट बॉलिंग फिगर

20 ओवर के मुकाबले में गेंदबाजी आसान नहीं है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अल्जारी जोसेफ ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। उनकी गेंदों के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज बल्लेबाज कुछ भी नहीं कर सके थे। यह IPL में अल्जारी जोसेफ का डेब्यू मुकाबला था। उन्हें चोटिल एडम मिल्ने की जगह टीम में लिया गया था।

हैदराबाद के खिलाफ अल्जारी जोसेफ को अंतिम समय में टीम में लेना मुंबई के खिलाफ फायदेमंद साबित हुआ। मुंबई की टीम ने जब पहले खेलते हुए हैदराबाद को महज 137 रनों का छोटा लक्ष्य दिया था तो हैदराबाद के खिलाफ पांचवें ही ओवर में अल्जारी ने डेविड वार्नर का विकेट निकालकर मुंबई को बड़ी राहत दी। इसके बाद तो उन्होंने रुकने का नाम ही नहीं लिया। उस सीजन में अल्जारी को मुंबई इंडियंस ने 75 लाख में खरीदा था।

IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
2013 में खेली गई 175 रनों की पारी के दौरान क्रिस गेल ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए थे। इनमें एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का भी रिकॉर्ड है। क्रिस गेल ने अपनी पारी में 17 छक्के जमाए थे। इस सीजन के बाद 8 आईपीएल सीजन खेले जा चुके हैं, लेकिन कोई भी खिलाड़ी गेल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया।

IPL की सबसे तेज फिफ्टी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2018 में IPL इतिहास की सबसे तेज 50 जड़ने के बाद के एल राहुल।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2018 में IPL इतिहास की सबसे तेज 50 जड़ने के बाद के एल राहुल।

IPL की सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। IPL 2018 में राहुल ने बतौर कप्तान किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों में 51 रन की तूफानी पारी खेली थी। लिस्ट में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से यूसुफ पठान और सुनील नरेन हैं। दोनों ने 15 गेंदों पर यह कारनामा किया था।

IPLमें सबसे ज्यादा हैट्रिक

2013 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए अमित मिश्रा ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

2013 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए अमित मिश्रा ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का कीर्तिमान लेग स्पिनर अमित मिश्रा के नाम दर्ज है। मिश्रा ने IPL इतिहास में 3 बार हैट्रिक ली है। मिश्रा ने पहली बार 2008 में दिल्ली बनाम डेक्कन चार्जर्स, दूसरी बार 2011 में डेक्कन चार्जर्स बनाम पंजाब और तीसरी बार 2013 में सनराइजर्स के लिए हैट्रिक दर्ज की थी। इस बार अमित को किसी टीम ने नहीं खरीदा। अमित मिश्रा के बाद युवराज सिंह का नाम आता है, जिन्होंने दो बार IPL हैट्रिक ली है।

IPLके एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम पर दर्ज है। 2016 के सीजन में कोहली ने 16 मैचों में 81 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 973 रन बनाए थे। 16 पारियों में विराट ने 4 शतक और 7 फिफ्टी भी बनाई थी। विराट के अलावा आज तक कोई भी खिलाड़ी एक सीजन में 900 रन बनाने में कामयाब नहीं हुआ है।

IPL का सबसे लंबा छक्का

चेन्नई की ओर से डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 2008 में IPL इतिहास का सबसे लंबा छक्का जड़ने के दौरान एल्बी मॉर्कल।

चेन्नई की ओर से डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 2008 में IPL इतिहास का सबसे लंबा छक्का जड़ने के दौरान एल्बी मॉर्कल।

IPL के इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड एल्बी मोर्कल के नाम पर दर्ज है। मोर्कल ने 2008 में चेन्नई की ओर से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। गेंदबाज थे प्रज्ञान ओझा। शॉट मैदान से बाहर गया और मैच कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ा।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.