ICC के प्रेसिडेंट बनेंगे सौरव गांगुली: नवंबर से पहले छोड़ देंगे अपना पद, BCCI के अध्यक्ष जय शाह होंगे
नई दिल्ली4 घंटे पहले
BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। गांगुली नवंबर से ICC अध्यक्ष की भूमिका में नजर आ सकते हैं। वहीं, जय शाह BCCI के अध्यक्ष होंगे। BCCI के सूत्रों ने एनडीटीवी स्पोर्ट्स को इसकी जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया है कि बीसीसीआई के शीर्ष पद के अधिकारी गांगुली का समर्थन कर रहे हैं। अगर गांगुली ICC का वोट हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह बीसीसीआई की सीट खाली कर देंगे। इसके बाद बीसीसीआई के मौजूदा सचिव जय शाह के अध्यक्ष और अरुण धूमल के सचिव बनने की संभावना है।
बार्कले का कार्यकाल नवंबर में खत्म होगा
ICC के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेगर बार्कले का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। अगर वह दूसरे 2 साल के कार्यकाल की मांग के बिना अपना पद छोड़ देते हैं, तो ICC को नया चेयरमैन मिलेगा। हालांकि बर्मिंघम में आईसीसी सालाना कॉन्फ्रेंस के बाद बार्कले ने कहा था, ‘हां, मेरा कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। इसलिए मैं 2 और साल के कार्यकाल के लिए योग्य हूं और अगर सदस्य चाहें तो मैं फिर से चुनाव के लिए उपलब्ध हूं।’
ICC के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेगर बार्कले 2020 से इस पद पर हैं।
कैसे होता है ICC अध्यक्ष का चुनाव?
ICC के 16 बोर्ड सदस्य मिलकर अपना अध्यक्ष चुनते हैं। इसमें 12 टेस्ट खेलने वाले देश हैं। पहले जान लेते हैं वो देश कौन-कौन से हैं?
- भारत
- पाकिस्तान
- साउथ अफ्रीका
- बांग्लादेश
- इंग्लैंड
- ऑस्ट्रेलिया
- वेस्टइंडीज
- श्रीलंका
- जिम्बाब्वे
- न्यूजीलैंड
- अफगानिस्तान
- आयरलैंड
- इन 12 देशों के एक-एक वोट के साथ तीन सहयोगी देश मलेशिया, स्कॉटलैंड और सिंगापुर के 3 वोट होते हैं।
- 1 वोट ICC की स्वतंत्र निदेशक का होता है जो इस समय पेप्सिको की इंदिरा नुई हैं।
- इसमें से 9 या फिर 51 फीसदी वोट जिस उम्मीदवार को मिल जाता है, वह ICC का नया प्रेसिडेंट होता है।
- इससे पहले, अध्यक्ष चुनने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत होती थी, लेकिन हाल के प्रस्ताव में इसमें बदलाव किया गया है। बता दें कि ICC में बीसीसीआई की बेहद मजबूत स्थिति है क्योंकि बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। ऐसे में गांगुली के ICC अध्यक्ष बनने के ज्यादा चांस हैं।
गांगुली और जय शाह का कार्यकाल खत्म हो रहा है
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को BCCI के कूलिंग ऑफ पीरियड में बदलाव को मंजूरी दी थी। इस फैसले के बाद सबसे ज्यादा फायदा मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को मिला है। वर्तमान समय में BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली, जय शाह समेत पांच पदाधिकारियों ने बोर्ड और स्टेट बॉडी में 6 साल पूरे कर लिए हैं।
गांगुली और जय शाह पद पर बने रहेंगे: सुप्रीम कोर्ट ने BCCI को संविधान संशोधन की मंजूरी दी, अब दोनों 6 साल तक पदाधिकारी रह सकेंगे
सौरव गांगुली 23 अक्टूबर 2019 को BCCI के अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वे 2014 में बंगाल क्रिकेट संघ के सचिव बने थे, फिर 2015 में उन्हें अध्यक्ष का पद मिला। इसी तरह, जय शाह 2014 में गुजरात क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव बने थे। ऐसा कहा जाता है कि उनका कार्यकाल आठ सितंबर 2013 से ही शुरू हो गया था। यानी सितंबर 2013 से अक्टूबर 2019 तक वह गुजरात क्रिकेट संघ से जुड़े रहे। इसके बाद BCCI सेक्रेटरी का पदभार उन्होंने 24 अक्टूबर 2019 को संभाला था।
For all the latest Sports News Click Here