विराट ने खुद को नहीं माना GOAT: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए सवालों के जवाब दिए, बोले- गाजर का हलवा पसंद
स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विराट कोहली 5 नवंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर विराट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने बारे में सबसे ज्यादा बार गूगल किए गए सवालों का जवाब देते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
सवाल: क्या विराट कोहली क्रिकेट के GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) हैं?
जवाब: नहीं, मैं खुद को क्रिकेट का GOAT नहीं मानता। मैं मानता हूं कि इस उपाधि के लिए सिर्फ 2 लोग क्वालीफाई करते हैं, वो हैं सचिन तेंदुलकर और सर विवियन रिचर्ड्स।
सवाल: विराट कोहली का फेवरेट ऑस्ट्रेलियाई ग्राउंड कौनसा है?
जवाब: एडिलेड। मुझे एडिलेड में खेलने में मजा आता है। पहली बार जब मैंने वहां खेला था तब से मुझे ये ग्राउंड पसंद है। अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी भी मैंने इसी ग्राउंड पर बनाई। उस दिन से ही उस ग्राउंड के लिए मेरे मन में एक कम्फर्ट फैक्टर है। जब भी मैं वहां खेलता हूं तो कम्फर्टेबल होकर खेल पाता हूं। यही वजह है कि वो ग्राउंड मुझे पसंद है।
विराट का ऑस्ट्रेलियाई पिचों, खासतौर पर एडिलेड के लिए प्यार जगजाहिर है। अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से कुछ पारियां विराट ने इसी मैदान पर खेली हैं।
सवाल: विराट कोहली का वेट और हाइट क्या है?
जवाब: हाइट के बारे में मैं श्योर नहीं हूं लेकिन शायद 5’11। पिछले 8 साल से मेरा वेट 74.5 – 75 किलो है।
जहीर खान ने चखवाया मालवा पुडिंग
इस वीडियो में विराट ने बताया कि उनकी पसंदीदा मिठाई मालवा पुडिंग है जो उन्होंने पहली बार साउथ अफ्रीका में चखी थी। उन्होंने बताया कि जहीर खान ने जोहान्सबर्ग में उन्हें ये पुडिंग टेस्ट करवाई थी। जिसके बाद ये उनकी फेवरेट स्वीट डिश बन गई।
वहीं, अगर देसी स्वीट डिश की बात करें तो विराट को मावे वाला गाजर का हलवा पसंद है। उन्होंने बताया कि वो घर पर रागी हलवा भी बनाते हैं।
For all the latest Sports News Click Here