रोहित के आउट होने पर रितिका हुईं मायूस: RR के खिलाफ सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए हुए हिटमैन, देखें पत्नी के रिएक्शन का VIDEO
मुंबई41 मिनट पहले
शनिवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गेए मुकाबले में मुंबई को IPL 2022 में लगातार दूसरी हार मिली। टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी मैच में नहीं चला और वो 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और उनके बल्ले से एक छक्का निकला। उनका विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया। जब वह आउट होकर वापस पवेलियन जा रहे थी तब उनकी वाइफ रितिका सजदेह का रिएक्शन देखने लायक था। उनके चेहरे पर मायूसी साफ नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर रितिका का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
रोहित ने जड़ा था दोहरा शतक तो रोने लगी थीं रितिका
2017 में दोहरा शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा ने ये पारी खेली थी तब रितिका रोने लगी थीं।
बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 2017 में अपनी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर वन-डे क्रिकेट में अपना तीसरा दोहरा शतक जमाया था। वह मैच देखने रितिका भी पहुंची थीं। जब रोहित ने दोहरा शतक पूरा किया था तब पत्नी रितिका की आंखों से आंसू छलक पड़े थे। उनके खुशी के आंसू कैमरे में कैद हो गए थे। रितिका हर IPL सीजन में अपने पति को सपोर्ट करने स्टेडियम जरूर पहुंचती हैं।
अब तक नहीं खुला मुंबई का खाता
IPL में मुंबई की जीत का खाता शनिवार को भी नहीं खुल सका। उसे लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान ने उसे 23 रन से हराया। चहल ने डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके। राजस्थान के बटलर ने शतक लगाकर स्कोर 193 रन पहुंचाया था।
टारगेट चेज कर रही मुंबई ने शुरुआत में ही रोहित शर्मा का विकेट खोया। ईशान और तिलक ने 81 रन की पार्टनरशिप कर उम्मीद बांधी, पर दोनों फिफ्टी लगाकर आउट हो गए। इसके बाद पोलार्ड की धीमी बल्लेबाजी के चलते टीम 194 रन नहीं चेज कर पाई।
मुंबई की टीम अब अपना अगला मुकाबला 6 अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ खेलेगी। कोलकाता ने अब तक IPL 2022 में तीन मैच खेले हैं। 2 में टीम को जीत वहीं, एक में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित की टीम को कोलकाता कड़ी चुनौती देते हुए नजर आएगी।
For all the latest Sports News Click Here