हॉकी वर्ल्ड कप…भारत VS वेल्स: टीम इंडिया के हमले जारी…वेल्स गोलकीपर का शानदार बचाव, स्कोर 0-0
- Hindi News
- Sports
- India Vs Wales Hockey World Cup LIVE Score Update; Harmanpreet Singh Amit Rohidas | India Wales Playing 11
भुवनेश्वरकुछ ही क्षण पहले
चिली के खिलाफ सबसे बड़ी जीत सेलिब्रेट करती नीदरलैंड की टीम।
ओडिशा में चल रहे हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और वेल्स मैच जारी है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले का दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है। फिलहाल दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर हैं।
गोलरहित रहा पहला क्वार्टर
मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने विपक्षियों के गोल पोस्ट पर धावा बोला। एक दफा तो टीम इंडिया को सफलता मिल ही गई थी कि आखिरी मिनट में वेल्स के गोलकीपर ने 2 शानदार बचाव किया। पहले 15 मिनट में भारत को कोई पेनल्टी नहीं मिला। वेल्स का डिफेंस भी सराहनीय रहा।
QF में पहुंचने के लिए भारत को 8-0 से जीतना होगा
भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए 8-0 के अंतर से जीतना होगा। यदि भारतीय टीम ऐसा नहीं कर पाती है तो उसे क्रॉसओवर खेलना होगा। क्रॉसओवर मैच जीतने के बाद ही अंतिम-8 में एंट्री मिलेगी।
भारत पूल-डी के दूसरे स्थान पर है। जबकि इंग्लैंड 2 जीत और एक ड्रॉ के साथ नंबर-1 पोजीशन पर है। हर पूल की टॉपर सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी। जबकि दूसरे और तीसरे नंबर की टीम को क्रॉसओवर खेलना होगा।
देखिए दोनों देशों के फुल स्क्वॉड
भारत : हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, सुरेंदर कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, बहादुर कृष्ण पाठक, ललित कुमार उपाध्याय, संजय नीलम जेस, पीआर श्रीजेश, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, कुमार पाल राज, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद और सुखजीत सिंह।
वेल्स : डेनियल किरियाकिडेस, लोन वॉल, जैकब ड्रैपर, लेविस प्रोसेर, रुपर्ट शिपर्ली, जेम्स कार्सन, रोड्री फर्लांग, स्टीफन कैली, डेल हचिंसन, राइस ब्रैडशॉ, गारेथ फर्लांग, जॉयलॉन मॉर्गन, जैक प्रिटचार्ड, हाइवेल जोंस, बेंजामिन फ्रांसिस, ल्यूक हॉकर, गारेथ ग्रिफिथ्स, राइस पाइन, फ्रेड न्यूबोल्ड, टॉबी कॉट्रेल रेनॉल्ड्स।
यहां से पढ़िए दिन के अन्य मैचों के रिजल्ट
इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया
पूल डी के एक अन्य मुकाबले में इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया। इंग्लैंड की ओर से रोपर फिल ने 10वें, कोंडोन डेविड ने 21वें, बंडुरक निकोलस 50वें और अंसेल लियाम ने 51वें मिनट में गोल दागे।
इस जीत के बाद टीम पूल के टॉप पर है। इस पूल का आखिरी मुकाबला भारत और वेल्स के बीच खेला जा रहा है।
इंग्लैंड की टीम पूल डी के टॉप पर है। उसके 7 अंक हो गए हैं।
नीदरलैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, चिली को 14-0 से हराया
हॉकी वर्ल्ड कप में गुरुवार को नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। भुवनेश्वर में नीदरलैंड ने चिली को 14-0 के अंतर से हराया। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। उसने साउथ अफ्रीका को 2010 के सीजन में 12-0 के अंतर से हराया था।
डच टीम की ओर से ब्रिंकमैन थियरी ने (25वें, 33वें और 58वें मिनट में) ने हैट्रिक बनाई। बिजेन कोएन (40वें, 45वें) ने दो, डी विल्डर डर्क (22वें) , वैन डैम थाइज (23वें ), पीटर टेरेंस (37वें) , ब्लोक जस्टेन (42वें) और बेन्स टेउन (48वें) ने एक-एक गोल किए।
नीदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा है। जो उसने 2010 में बनाया था।
मलेशिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी
दोपहर को इसी टर्फ में खेले गए मुकाबले में मलेशिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 के अंतर से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में मलेशिया की ओर से सारी फैजल (8वें और 56वें मिनट) ने डबल गोल दागे। जबकि रहीम राजी (42वें मिनट में) ने पेनल्टी पर एक गोल किया।
न्यूजीलैंड की ओर से जानसेन जिप (6वें, 29वें , 34वें और 44वें मिनट में) ने पेनल्टी पर चार गोल दागे। जबकि फिलिप्स हेडन और लॉन सैन ने क्रमश: 51वें और 52वें मिनट में गोल किए।
रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी (सफेद जर्सी) से बॉल छीनने का प्रयास करता मलेशियाई खिलाड़ी।
पेनल्टी बचाने का प्रयास करते न्यूजीलैंड के खिलाड़ी।
For all the latest Sports News Click Here