शिवम दुबे के गलत थ्रो पर भड़के धोनी: जायसवाल ने गायकवाड की मदद की, चहल ने छोड़ा आसान कैच; देखें मोमेंट्स

जयपुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शिवम दुबे के गलत थ्रो पर भड़के धोनी: जायसवाल ने गायकवाड की मदद की, चहल ने छोड़ा आसान कैच; देखें मोमेंट्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुरुवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में सुपर किंग्स 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी।

मैच में शिवम दुबे के गलत थ्रो पर एमएस धोनी भड़क गए। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने मैच के दौरान ऋतुराज गायकवाड की मदद की और धोनी को सपोर्ट करने कई फैंस यलो जर्सी में स्टेडियम पहुंचे। मैच के ऐसे ही टॉप मोमेंट्स इस खबर में हम जानेंगे। मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

1. धोनी के डायरेक्ट हिट ने जुरेल को पवेलियन भेजा
महेंद्र सिंह धोनी के डायरेक्ट थ्रो ने ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेज दिया। 20वें ओवर की चौथी बॉल मथीसा पथिराना ने 151.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। देवदत्त पड्डीकल बॉल को कनेक्ट नहीं कर पाए, नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े जुरेल ने रन चुराने की कोशिश की। लेकिन स्टंप्स के पीछे खड़े धोनी ने डायरेक्ट थ्रो फेंककर जुरेल को आउट कर दिया।

धोनी ने ग्लव्स पहनकर ही स्टंप्स पर सटीक निशाना लगा दिया।

धोनी ने ग्लव्स पहनकर ही स्टंप्स पर सटीक निशाना लगा दिया।

चहल ने छोड़ा गायकवाड का कैच
राजस्थान के युजवेंद्र चहल ने ऋतुराज गायकवाड का आसान सा कैच छोड़ दिया। दूसरी पारी में कुलदिप यादव बॉलिंग कर रहे थे। उन्होंने दूसरे ओवर की पांचवी बॉल शॉर्ट पिच फेंकी, इस पर गायकवाड ने शॉट थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेला। बॉल हवा में खड़ी गई, चहल दौड़ते हुए बाॅल को पकड़ने आए। लेकिन गेंद चहल के हाथ में आते ही फिसल गई और उनका आसान कैच छूट गया। गायकवाड ने इसके बाद 47 रन की पारी खेली।

युजवेंद्र चहल के हाथों में गेंद आने के बाद फिसल गई।

युजवेंद्र चहल के हाथों में गेंद आने के बाद फिसल गई।

चहल मैच में गेंद से भी कमाल नहीं दिखा सके। उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया।

चहल मैच में गेंद से भी कमाल नहीं दिखा सके। उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया।

यशस्वी जायसवाल ने गायकवाड की मदद की
राजस्थान के यशस्वी जायसवाल ने मैच के दौरान गायकवाड की मदद की। मैच में दूसरी पारी के दौरान गायकवाड बैटिंग कर रहे थे। बल्लेबाजी के दौरान उनके जूते की लेस खुल गई। ऐसे में जायसवाल आए और उन्होंने लेस बांधने में गायकवाड की मदद की।

जायसवाल ने ऋतुराज गायकवाड़ की लेस बांधी।

जायसवाल ने ऋतुराज गायकवाड़ की लेस बांधी।

तीक्षणा की स्पिन नहीं पढ़ सके बटलर और धोनी
पहली पारी में आठवें ओवर की चौथी बॉल पर महीश तीक्षणा ने जोस बटलर और महेंद्र सिंह धोनी को अपनी स्पिन से चौंका दिया। बटलर बल्लेबाजी कर रहे थे। तीक्षणा ने शानदार बॉलिंग करते हुए ऑफ ब्रेक गेंद फेंकी, बॉल इतनी स्पिन हुई कि बटलर बीट हो गए।

विकेट के पीछे खड़े धोनी भी गेंद को भांप नहीं सके और बॉल बॉउंड्री की ओर चले गई। हालांकि, धोनी ने चौके के बाद भी ताली बजाते हुए तीक्षणा की गेंद की तारीफ की।

बटलर ज्यादा रन नहीं बना सके। वें 21 बॉल में 27 रन बना कर पवेलियन लौटे।

बटलर ज्यादा रन नहीं बना सके। वें 21 बॉल में 27 रन बना कर पवेलियन लौटे।

शिवम दुबे के गलत थ्रो पर गुस्सा हुए धोनी
शिवम दुबे के गलत थ्रो पर एमएस धोनी गुस्सा हो गए। मैच की आखिरी बॉल पर देवदत्त पड्डीकल ने लेग साइड पर शॉट खेला। शिवम दुबे दौड़ते हुए गए और धोनी की तरफ थ्रो फेंकना चाहा, लेकिन थ्रो पिच के बीच जा गिरा। इस पर धोनी भड़क गए। अगर थ्रो स्टंप्स की ओर आता तो चेन्नई को विकेट भी मिल सकता था।

पहली पारी की आखिरी बॉल पर शिवम दुबे के गलत थ्रो पर धोनी नाराज दिखे।

पहली पारी की आखिरी बॉल पर शिवम दुबे के गलत थ्रो पर धोनी नाराज दिखे।

अब देखें मैच से जुड़े फोटोज….

जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम राजस्थान के साथ चेन्नई के फैंस से भरा दिखा।

जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम राजस्थान के साथ चेन्नई के फैंस से भरा दिखा।

धोनी फैन अपने शरीर पर तिरंगे के रंग और धोनी का नाम लिखवा कर स्टेडियम पहुंचा।

धोनी फैन अपने शरीर पर तिरंगे के रंग और धोनी का नाम लिखवा कर स्टेडियम पहुंचा।

CSK फैन ग्रुप व्हीसल पोड़ु आर्मी के सदस्य जयपुर में टीम को सपोर्ट करने पहुंचे।

CSK फैन ग्रुप व्हीसल पोड़ु आर्मी के सदस्य जयपुर में टीम को सपोर्ट करने पहुंचे।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.