शादी के बंधन में बंधे ऋतुराज गायकवाड: महाराष्ट्र की क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ लिए 7 फेरे, इस साल शादी करने वाले 5वें भारतीय क्रिकेटर

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ruturaj Gaikwad Married With Utkarsha Pawar, Ruturaj Gaikwad Wed Utkarsha Pawar, Ruturaj Gaikwad Wed Utkarsha Pawar Wedding Photos Ruturaj Gaikwad Marriage Photos

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई को चैंपियन बनाने वाले विस्फोटक ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने शादी कर ली है। गायकवाड ने शनिवार रात महाराष्ट्र की क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ 7 फेरे लिए। महाबालेश्वर में ऋतुराज और उत्कर्षा की शादी की रस्में हुईं।

ऋतुराज इस साल शादी करने वाले 5वें भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले, शार्दूल ठाकुर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और केएल राहुल ने भी शादी की थी।

इस खबर में देखिए खूबसूरत फोटो और जानिए कौन है गायकवाड से शादी करने वाली उत्कर्षा, साथ ही इस साल शादी करने वाले भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में भी पढ़िए…

आइए, तो शुरुआत करते हैं फोटोज के साथ…

शादी के बाद फैमली फ्रेंड्स के साथ ऋतुराज और उत्कर्षा।

शादी के बाद फैमली फ्रेंड्स के साथ ऋतुराज और उत्कर्षा।

ऋतुराज को वरमाला पहनातीं उत्कर्षा पवार।

ऋतुराज को वरमाला पहनातीं उत्कर्षा पवार।

शादी की रस्मों के दौरान ऋतुराज गायकवाड और उत्कर्षा। इस फोटो में उत्कर्षा खूबसूरत दिख रही हैं।

शादी की रस्मों के दौरान ऋतुराज गायकवाड और उत्कर्षा। इस फोटो में उत्कर्षा खूबसूरत दिख रही हैं।

शादी के बाद इस कपल ने फोटो शूट भी कराया।

शादी के बाद इस कपल ने फोटो शूट भी कराया।

शादी के एक-दूजे को गल लगाते उत्कर्षा और ऋतुराज गायकवाड।

शादी के एक-दूजे को गल लगाते उत्कर्षा और ऋतुराज गायकवाड।

अब जानिए कौन हैं उत्कर्षा…

स्टेट लेवल विमेंन क्रिकेटर हैं उत्कर्षा
उत्कर्षा महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। वह अपने राज्य के लिए खेल चुकी हैं। वे दाएं हाथ की ऑलराउंडर हैं, यानी कि उत्कर्षा बैटिंग और बॉलिंग दोनों करती हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था। फिलहाल वे पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं। उत्कर्षा का जन्म 13 अक्तूबर 1998 को हुआ था।

ऋतुराज ने शादी के लिए WTC फाइनल छोड़ा
ऋतुराज ने शादी के लिए टीम इंडिया से छुट्टी ली है। वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें स्टैंड बाय के रूप में चुना गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। ऋतुराज की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया।

IPL फाइनल में धोनी के साथ भी नजर आए थे
ऋतुराज और उत्कर्षा आईपीएल फाइनल के बाद साथ नजर आए थे। उत्कर्षा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर भी छुए थे।

IPL फाइनल के दौरान CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऋतुराज गायकवाड और उत्कर्षा।

IPL फाइनल के दौरान CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ऋतुराज गायकवाड और उत्कर्षा।

IPL में गायकवाड की जोरदार बल्लेबाजी
आईपीएल 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ शानदार लय में थे। उन्होंने 16 मैच की 15 पारियों में 42.14 के औसत और 147.50 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 46 चौके और 30 छक्के भी निकले। उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक भी लगाए और उनकी सबसे बड़ी पारी 92 रन की थी।

जीत के साथ ट्रॉफी के साथ ऋतुराज गायकवाड और उत्कर्षा।

जीत के साथ ट्रॉफी के साथ ऋतुराज गायकवाड और उत्कर्षा।

भारत के लिए 9 टी-20 खेल चुके हैं गायकवाड
भारत के लिए एक वनडे और नौ टी20 खेलने वाले ऋतुराज ने देश के लिए कुल 154 रन बनाए हैं। टी20 में वह एक अर्धशतक भी लगा चुके हैं। हालांकि, लगातार मौके मिलने पर वह बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

अब बारी इस साल भारतीय क्रिकेटर्स की शादियों की…

इस साल चार भारतीय क्रिकेटर्स ने शादी की
इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ी शादी के बंधने में बंधे। साल की शुरुआत में अक्षर पटेल ने सात फेरे लिए। उसके बाद केएल राहुल अथिया शेट्‌टी के हुए। उनके बाद हार्दिक पंड्या और फिर शार्दूल ठाकुर ने शादी की। पॉइंट्स में जानिए किसने-किससे शादी की

  • शार्दूल ठाकुर ने मिताली पारुलकर से: 27 फरवरी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से शादी की थी। देखें फोटोज
  • हार्दिक पंड्या ने नताशा से: 14 फरवरी टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 14 फरवरी को अपनी पत्नी नताशा के साथ हिंदू रीति रिवाजों के साथ दोबारा शादी की। दोनों कोविड के दौरान भी शादी कर चुके हैं। देखें फोटोज
  • अक्षर पटेल ने मेहा पटेल से: 26 जनवरी अक्षर पटेल ने गर्लफ्रैंड मेहा पटेल के साथ शादी की। दोनों ने 26 जनवरी को शादी की थी। देखें फोटोज
  • केएल राहुल ने अथिया शेट्‌टी सें: 23 जनवरी टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल ने एक्ट्रेस अथिया शेट्‌टी के साथ शादी की थी। दोनों 23 जनवरी को शादी के बंधने में बंधे थे। देखें फोटोज

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.