विमेंस IPL 2023 की नीलामी आज: पंजाब से 12 महिला क्रिकेटर ऑक्शन में शामिल, कप्तान हरमनप्रीत का बेस प्राइस 50 लाख
अमृतसर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के 11 अन्य क्रिकेटर ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी सूची में जगह बनाई है। भारती महिला टीम की कप्तान मोगा की हरमनप्रीत कौर को 50 लाख रुपए के स्लॉट में जगह दी गई है।
ऑलराउंडर हरमन के अलावा विकेटकीपर तानिया भाटिया के साथ ऑलराउंडर अमनजोत कौर को 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर रखा गया है। वहीं, 10 लाख रुपए के बेस प्राइस पर पटियाला की मन्नत कश्यप, कनिका आहूजा, नीलम बिष्ट, प्रगति सिंह, नीतू सिंह (ऑलराउंडर), कोमलप्रीत कौर (मध्यम तेज गेंदबाज), महक केसर (ऑफ स्पिनर), मुस्कान सोघी और सुनीता सिंह (बाएं हाथ की स्पिनर) का नाम नीलामी सूची में है।
आज से निलामी शुरू
WPL की नीलामी 13 फरवरी, यानी कि आज से शुरू हो रही है। मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में कुल 409 क्रिकेटरों को लेकर बोलियां लगाई जाएंगी। इसके लिए1525 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ था। जिनमें से 409 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया गया। जिनका चयन 5 टीमों द्वारा किया जाएगा।
5 टीमों के पास 12 करोड़ का वॉलेट
WPL के लिए 5 टीमें आगे आई हैं, जो इन 409 खिलाड़ियों में से अपनी टीम को खड़ा करेंगी। इसके लिए हर टीम को 12 करोड़ रुपए का वॉलेट दिया गया है।
409 में से 24 खिलाड़ी स्टार लिस्ट सूची में हैं। जिनका बेस प्राइस सबसे अधिक 50 लाख रुपए रखा गया है। इसमें पंजाब की हरमनप्रीत कौर भी शामिल है। हर टीम की कोशिश रहेगी कि हरमन उनकी टीम से खेले। ऐसे में उनकी बोली 1 करोड़ रुपए से ऊपर जा सकती है।
4 मार्च से शुरू होगा WPL
BCCI की तरफ से WPL का आयोजन 4 से 26 मार्च तक किया जा रहा है। मुम्बई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।
हरमनप्रीत कौर का क्रिकेट करियर –
बैटिंग –
फॉर्मेट |
मैच |
रन |
सर्वाधिक |
100 |
50 |
चौके |
छक्के |
टेस्ट |
3 |
38 |
17 |
0 |
0 |
6 |
0 |
वनडे |
124 |
3322 |
171 (N-OUT) |
5 |
17 |
325 |
46 |
T20 |
147 |
2956 |
103 |
1 |
9 |
NA |
NA |
बॉलिंग –
फॉर्मेट |
मैच |
बॉल |
रन |
विकेट |
टेस्ट |
3 |
296 |
122 |
9 |
वनडे |
124 |
1646 |
1425 |
31 |
T20 |
147 |
760 |
795 |
21 |
For all the latest Sports News Click Here