विमेंस IPLके 5 टीमों के नामों की घोषणा आज: अडाणी सहित 17 कंपनियां लगाएंगी दांव; मेंस IPL की सात टीमें भी होड़ में

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
विमेंस IPL टीमों के लिए  नीलामी जारी है। - Dainik Bhaskar

विमेंस IPL टीमों के लिए नीलामी जारी है।

विमेंस IPL के 5 टीमों के मालिक कौन होंगे, उसका फैसला आज ऑक्शन के बाद हो जाएगा। इस ऑक्शन से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को 4 हजार करोड़ रुपए तक मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक टीम 500 से 600 करोड़ रुपए तक में बिक सकती है। बोली 800 करोड़ रुपए के ऊपर भी जा सकती है।

ये बड़े ग्रुप मैदान में
विमेंस IPL में टीम खरीदने के लिए 17 कंपनियां दांव लगा रही हैं। हालांकि 30 से ज्यादा कंपिनयाें ने टेंडर खरीदे थे। विमेंस की टीमों को खरीदने के लिए पुरुष IPL की 7 टीमों मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने भी रूचि दिखाई हैं। इनके अलावा देश के बड़े औद्योगिक घराने अडाणी ग्रुप, कैप्री ग्लोबल, हल्दीराम ग्रुप, टोरेंट फार्मा, अपोलो पाइप्स, अमृतलीला इंटरप्राइजेस, श्रीराम ग्रुप और स्लिंगशॉट 369 वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड भी IPL टीमों की नीलामी में हिस्सा ले रहे हैं।

मीडिया राइट्स में टीमों की हिस्सेदारी 80% तक
बोर्ड ने हाल ही में विमेंस IPL के 5 साल के मीडिया राइट्स 951 करोड़ रुपए में बेचे हैं। यानी एक मैच 7 करोड़ रुपए का होगा। बोर्ड पहले पांच साल तक मीडिया राइट्स से हुई कमाई का 80% हिस्सा टीमों में डिस्ट्रीब्यूट करेगा। इसके बाद 5 साल 60% और उसके बाद 50% हिस्सा टीमों के खाते में जाएगा। इसके अलावा, फ्रेंचाइजी को सेंट्रल लिसेंसिंग राइट्स से प्राप्त राशि का 80 फीसदी भी मिलेगा। बाकी का रेवेन्यू स्पोंसर्स, सेल्स और टिकट से मिलेगा।

इस साल मार्च में होगा पहला सीजन

विमेंस IPL का पहला सीजन इस साल मार्च में खेला जाएगा। 5 टीमों के बीच कुल 22 मैच मुंबई के डीवाय पाटील और ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही होंगे। वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष IPL के लिए तैयार किया जाएगा। BCCI अब तक विमेंस टी-20 चैलेंज आयोजित करता रहा था। इसके मुकाबले पुरुष IPL सीजन के बीच में होते थे।

टीमों को ऑक्शन के लिए मिलेंगे 12 करोड़ रुपए
एक महिला IPL टीम को ऑक्शन में खिलाड़ी खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। हर साल पर्स में 1.5 करोड़ रुपए का इजाफा होगा। 25 जनवरी को 5 टीमों के नाम सामने के बाद ऑक्शन होगा।
विमेंस IPL में इस साल 22 मैच होंगे
5 टीमों के बीच कुल 22 मैच मुंबई के डीवाय पाटील और ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही होंगे। वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष IPL के लिए तैयार किया जाएगा। वहीं, पहली बार होने वाले महिला IPL के चैंपियन को 6 करोड़ रुपए मिलेंगे।

एक टीम में खेलेंगी 5 विदेशी प्लेयर
महिला IPL की एक टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी खेल सकेंगी। टेस्ट प्लेइंग देशों से 4 और एक खिलाड़ी असोसिएट देश से रखना होगा। अगर असोसिएट देश की खिलाड़ी टीम में नहीं रहीं तो एक टीम में 4 ही विदेशी खिलाड़ी खेलेंगी। पुरुष IPL की एक टीम में 4 विदेश खिलाड़ी खेल सकते हैं। इनमें असोसिएट देश के खिलाड़ियों का होना जरूरी नहीं है।

10 करोड़ की प्राइज मनी मिलेगी

महिला IPL जीतने वाली टीम को 6 करोड़ रुपए, रनर-अप को 3 करोड़ और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। इस तरह प्राइज मनी के रूप में कुल 10 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे। 5 टीमों के टूर्नामेंट में 20 लीग मैच होंगे। हर टीम बाकी टीमों से 2-2 मैच खेलेगी। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी।

पॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे नंबर की टीम एलिमिनेटर खेलेगी। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम तीसरे स्थान पर फिनिश करेगी।

पुरुष IPL की प्राइज मनी 4.6 गुना ज्यादा
महिला IPL की टोटल प्राइज मनी के मुकाबले पुरुष IPL की प्राइज मनी 4.6 गुना तक कम है। पुरुष IPL जीतने वाली टीम को 20 करोड़ और रनर-अप टीम को 13 करोड़ रुपए मिलते हैं। तीसरे और चौथे स्थान की टीमों की प्राइज मनी मिलाकर कुल रकम 46.5 करोड़ रुपए हो जाती है। महिला IPL की टोटल प्राइज मनी 10 करोड़ रुपए है। वहीं, पाकिस्तान की पुरुष फ्रेंचाइजी लीग (PSL) के विनर को 3.4 करोड़ रुपए मिलते हैं। जो विमेंस IPL चैंपियन की प्राइज मनी से 2.6 करोड़ रुपए कम है।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.