रणजी ट्रॉफी फाइनल: MP पहली बार रणजी चैंपियन बनने के करीब, दूसरी पारी में मुंबई के 7 विकेट गिरे

बेंगलुरु20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रणजी ट्रॉफी फाइनल: MP पहली बार रणजी चैंपियन बनने के करीब, दूसरी पारी में मुंबई के 7 विकेट गिरे

रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल मैच मुंबई और मध्यप्रदेश की टीम के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को आखिरी दिन है। मैच पर MP की पकड़ मजबूत है। दूसरी पारी में मुंबई ने 7 विकेट पर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। मुंबई की लीड 70 रनों से ज्यादा की हो गई है। एक बार फिर मुंबई की लड़खाई पारी को सरफराज खान ने संभालने की कोशिश की। पर वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। वे 48 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

वहीं दूसरी पारी में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ 44 और हार्दिक तमोरे 25 रन बनाकर पवेलियन जा चुके हैं। वहीं अरमान जाफर 37 रन बना कर आउट हो चुके हैं। MP के लिए कुमार कार्तिकेय एक और गौरव यादव दो विकेट ले चुके हैं।

मुंबई ने पहली पारी में 374 रन बनाए थे
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए। पहली पारी में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन सरफराज खान ने 243 गेंदों पर 134 रन बनाए थे। वहीं यश जयसवाल 163 गेंदों पर 78 रन बनाए थे।
MP के लिए गौरव यादव ने चार विकेट लिए। सारांस जैन को दो, अनुभव अग्रवाल को तीन और कुमार कार्तिकेय को एक विकेट मिला।

MP के बड़े स्कोर में 3 शतकवीरों का रहा योगदान
मुंबई की पहली पारी के 374 रन के जवाब में मध्यप्रदेश ने 536 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। यश दुबे और शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने शतकीय पारियां खेलीं। दूसरे विकेट के लिए शुभम शर्मा और यश दुबे ने 222 रन की साझेदारी कर मध्यप्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 और रजत पाटीदार ने 122 रन की पारी खेली।

मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन विकेट और सम्स मुलानी ने पांच विकेट लिए थे। जबकि मोहित अवस्थी को दो विकेट मिले।

खबरें और भी हैं…

For all the latest Sports News Click Here 

Read original article here

Denial of responsibility! TechAI is an automatic aggregator around the global media. All the content are available free on Internet. We have just arranged it in one platform for educational purpose only. In each content, the hyperlink to the primary source is specified. All trademarks belong to their rightful owners, all materials to their authors. If you are the owner of the content and do not want us to publish your materials on our website, please contact us by email – [email protected]. The content will be deleted within 24 hours.