मोरक्को-क्रोएशिया मैच ड्राॅ: पहला मैच नहीं जीत सकी पिछले वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम, दोनो को 1-1 पाॅइंट
- Hindi News
- Sports
- Last World Cup Finalist Could Not Win First Match, Both Got 1 1 Point
अल खोर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![मोरक्को-क्रोएशिया मैच ड्राॅ: पहला मैच नहीं जीत सकी पिछले वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम, दोनो को 1-1 पाॅइंट मोरक्को-क्रोएशिया मैच ड्राॅ: पहला मैच नहीं जीत सकी पिछले वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीम, दोनो को 1-1 पाॅइंट](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/23/cover-1_1669206501.jpg)
फीफा वर्ल्ड कप में बुधवार को पिछले वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट क्रोएशिया और मोरक्को के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। पूरे मैच में क्रोएशिया ने ज्यादातर समय बॉल अपने कब्जे में रखी, लेकिन मोरक्को ने मैच में ज्यादा शॉट लगाए। ग्रुप-F का यह पहला ही मुकाबला था। ग्रुप की बाकी दोनों टीमें बेल्जियम और कनाडा का मुकाबला देर रात 12.30 बजे खेला जाएगा।
मोरक्को ने बनाया दबाव
मोरक्को ने क्रोएशिया के ऊपर दबाव बनाए रखा। पूरे मैच में उसकी ओर से गोल की ओर 8 शॉट मारे गए, जिसमें 2 टारगेट पर गए। लेकिन, क्रोएशिया के गोलकीपर ने इन्हे नेट के अंदर नहीं जाने दिया। मोरक्को के विंगर हकीम जियेच ने शानदार खेल दिखाते हुए क्रोएशिया पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने गोल की तरफ 2 शॉट मारे। मोरक्को के गोलकीपर बोनो ने भी ड्रॉ में अहम भूमिक निभाई। उन्होंने मैच में बेहतरीन सेव किए और क्रोएशिया के प्लेयर्स को एक भी गोल नहीं करने दिया।
![53 वें मिनट में क्रोएशिया के पर बोनो आगे आए और शानदार सेव किया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/23/bonoi_1669205150.jpg)
53 वें मिनट में क्रोएशिया के पर बोनो आगे आए और शानदार सेव किया।
क्रोएशिया के पास ज्यादा समय तक बॉल रही
क्रोएशिया ने मैच में 65% समय बॉल अपने पास रखी। रियल मेड्रिड के स्टार प्लेयर और कोएशिया के कप्तान लुका मॉड्रिच ने मिडफील्ड को संभाले रखा। उन्होंने शानदार मौके बनाए, लेकिन टीम पेनाल्टी बॉक्स के अंदर फिनिश करने में नाकाम रही।
खास बात यह है कि क्रोएशिया को एक भी येलो कार्ड नहीं मिला। उन्होने मोरक्को को एक भी काॅर्नर लेने का मौका नहीं दिया। इससे मोरक्को को गोल करने का चांस नहीं मिला।
![मोरक्को के हकीमी ने बॉक्स के बाहर से गोल की ओर पावरफुल शॉट मारा, जिसे क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविक ने पंच मार कर बचाया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/23/croatiagoalkeeperi_1669205307.jpg)
मोरक्को के हकीमी ने बॉक्स के बाहर से गोल की ओर पावरफुल शॉट मारा, जिसे क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविक ने पंच मार कर बचाया।
![क्रोएशिया के पेरिसिच ने कार्नर का फायदा उठाते हुए उछलकर हेडर मारने की कोशिश की लेकिन इसे मोरक्को के गोलकीपर बोनो ने सेव कर लिया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/11/23/headeri_1669205450.jpg)
क्रोएशिया के पेरिसिच ने कार्नर का फायदा उठाते हुए उछलकर हेडर मारने की कोशिश की लेकिन इसे मोरक्को के गोलकीपर बोनो ने सेव कर लिया।
इसी के साथ ग्रुप F में क्रोएशिया और मोरक्को को 1-1 पॉइंट मिला।
मोरक्को और क्रोएशिया की स्टार्टिंग प्लेइंग इलेवन
मोरक्को (4-1-2-3): बोनो, हकीमी, मजरौई, अम्राबत, अगुएर्ड, सैस, जियेच, औनाही, अमलाह, बौफल और एन-नासरी।
क्रोएशिया (4-1-2-3): लिवाकोविक, इवान पेरिसिच, डेंजन लोवरेन, कोवासिच, क्रैमरिक, लुका मॉड्रिच, ब्रोजोंविक, व्लासिक, सोसा, ग्वार्डिओल और जुरानोविक।
For all the latest Sports News Click Here