मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका: बुमराह के बाद IPL से बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन
स्पोर्ट्स डेस्क40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका: बुमराह के बाद IPL से बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन मुंबई इंडियंस को लगा दूसरा झटका: बुमराह के बाद IPL से बाहर हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/11/_1678534515.jpg)
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। रिचर्डसन को हैमस्ट्रिंग चोट की सर्जरी से उबरने में समय लगेगा, जिसके चलते वह पूरे आईपीएल में नहीं दिखेंगे। साथ ही उनके एशेज सीरीज से भी बाहर होने की पूरी संभावना है। रिचर्डसन को मुंबई ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा था।
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 से पहले ही बाहर हो गए थे। उन्हें भी बैक स्ट्रेस इंजरी की शिकायत थी। इसी वजह से वह आईपीएल का ये सीजन नहीं खेलेंगे।
BBL में हुए थे इंजर्ड
रिचर्डसन को यह इंजरी बिग बैश लीग यानी BBL के दौरान हुई थी। रिचर्डसन ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी। रिचर्डसन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा, चोट क्रिकेट का हिस्सा हैं, यह सच है, लेकिन निराशाजनक भी? बिल्कुल! लेकिन अभी मैं ऐसी स्थिति में हूं कि जहां मैं वहां लौट सकता हूं, जिससे मैं प्यार करता हूं और पहले से बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए और कड़ी मेहनत कर सकता हूं। एक कदम पीछे लेकिन दो कदम आगे। तो चलो करते हैं।
![जाय रिचर्डसन BBL में पर्थ स्कॉर्चर्स से खेलते हैं। उनकी टीम ने इस बार खिताब जीता था।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/11/jyhy_1678534314.jpg)
जाय रिचर्डसन BBL में पर्थ स्कॉर्चर्स से खेलते हैं। उनकी टीम ने इस बार खिताब जीता था।
रिचर्डसन भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन भारत के खिलाफ 17 मार्च से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए है। उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट आई है। 26 साल के रिचर्डसन की जगह टीम में मीडियम फास्ट बॉलर नाथन एलिस को शामिल किया गया है। एलिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 वनडे खेले हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/11/2_1678534505.jpg)
रिचर्डसन का चोट से पुराना नाता
रिचर्डसन और चोट का पुराना नाता है। रिचर्डसन कंधे की सर्जरी की वजह से 2019 में वह वनडे विश्व कप और एशेज से बाहर हो गए थे। उन्होंने दिसंबर 2021 में ऐडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार पारी में पांच विकेट लेकर शानदार वापसी की थी। यह कंधे की चोट के बाद उनका पहला टेस्ट था, लेकिन इसके बाद एड़ी की चोट ने उन्हें अगले मैच से बाहर कर दिया और इसके बाद वह अब तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सके। वह जून 2022 में श्रीलंका के दौरे पर टी-20 इंटरनेशनल और वनडे सीरीज खेले थे। लेकिन इसके बाद हल्की चोटों की वजह से बाहर चल रहे हैं।
For all the latest Sports News Click Here