मार्शल आर्ट्स चैंपियन के सिर में गोली मारी: 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन को ऑफ ड्युटी पुलिस अधिकारी ने स्पोर्ट्स क्लब में शूट किया
- Hindi News
- Sports
- Brazilian Martial Arts Champion Leandro Lo Shot Dead | BJJ World Champion
रियो डी जेनेरियो14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ब्राजील के लीजेंडरी मार्शल आर्ट्स चैंपियन लियांड्रो डो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्हें सिर पर गोली मारी गई है। हॉस्पिटल में उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 33 साल के लियांड्रो रविवार को अपने दोस्त के साथ साओ पाउलो स्पोर्ट्स क्लब सीरिया में थे। तो उन्हें एक ऑफ ड्युटी पुलिस ऑफिसर ने गोली मार दी। जो अब फरार है। लियांड्रो जियू-जित्सू फाइटर थे।
लो ने 2012 से 2020 से बीच 5 अलग-अलग वेट कैगेटरी में इंटरनेशनल ब्राजीलियन जिउ-जित्सु फेडरेशन (IBJJF) के वर्ल्ड टाइटल जीते हैं। यह ऑल टाइम रिकॉर्ड है। IBJJF ने घटना पर शोक व्यक्त किया। फिर सोशल मीडिया में यह मामला ट्रेल करने लग गया।
दोस्तों के साथ बाहर गए थे लियांड्रो
उनके वकील ने बताया कि वे एक कार्यक्रम के लिए दोस्तों के साथ बाहर गए थे। जब ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी उनकी मेज पर पहुंचे और बोतल से धमकी देने वाले इशारे करने लगे। लो के दोस्तों ने दोनों से शांत होकर और जाने को कहा। तभी उस व्यक्ति ने कथित तौर पर पलट कर एक बंदूक निकाली और लिएंड्रो के सिर में गोली मार दी। शूटर की पहचान कर ली है और उसकी तलाश की जा रही है।
याद आए 16 साल के फुटबॉलर मार्टिनेज
इस घटना ने मैक्सिको के युवा फुटबॉलर अलेक्जेंडर मार्टिनेज की याद दिला दी। जिसे दो साल पहले मैक्सिको पुलिस ने गोली मार दी थी। अलेक्जेंडर के दोस्तों आखिरी विदाई के दौरान भी उसके साथ फुटबॉल खेला। अलेक्जेंडर मार्टिनेज के दोस्त उसकी बॉडी को वहां लेकर गए जहां वह फुटबॉल खेला करता था।
For all the latest Sports News Click Here