भारत के विरोध में ओलिंपिक चैंपियन बेल्जियम: FIH अवॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों के दबदबे पर बेल्जियम निराश, मत प्रणाली को बताया गलत
- Hindi News
- Sports
- Belgium Protests Against The Dominance Of Indian Players At FIH Awards, Says Voting System Is Wrong
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
टोक्यो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय हॉकी टीम को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने कई अवॉर्ड्स दिए हैं। ये बात ओलिंपिक चैंपियन बेल्जियम को नहीं पची और उन्होंने मतदान प्रणाली पर ही सवाल खडे़ कर दिए हैं। उन्हें इसे पुरस्कारों की विफलता तक बता दिया।
भारतीय हॉकी ने सभी कैटेगरी में अवॉर्ड जीते
ये पहला मौका है जब भारतीय हॉकी की दोनों टीमें (महिला और पुरुष) ने सभी कैटेगरी में अवार्ड जीते हैं। बेल्जियम ने ट्वीट कर कहा, ‘हॉकी बेल्जियम इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) अवॉर्ड के परिणामों से बहुत ही निराश है।
ओलिंपिक में गोल्ड विजेता टीम जिसके सभी वर्गों में एक नहीं बल्कि कई नामांकन थे। उसे एक भी पुरस्कार नहीं दिया गया है। ये पूरी तरह से मत प्रणाली की विफलता पर सवाल खड़ा करता है। हम भविष्य में एक निष्पक्ष प्रणाली की मांग करते हैं। (FIH) के साथ काम करेंगे।
श्रीजेश और सविता पुनीया को मिला खिताब
भारतीय टीम के महिला और पुरुष टीम के गोलकीपर श्रीजेश और सविता पुनीया को बेस्ट गोलकीपर के खिताब से नवाजा गया। वहीं, टीम इंडिया के दोनों टीम के कोच (महिला, पुरुष) शोर्ड मारिन और ग्राहम रीड को बेस्ट कोच घोषित किया गया है।
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी विवेक प्रसाद और शर्मिला देवी को साल के उभरते हुए खिलाड़ी के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, हरमनप्रीत सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द इयर’ का अवॉर्ड मिला।
For all the latest Sports News Click Here