धोनी को लेकर शास्त्री का खुलासा: टीम इंडिया के पूर्व कोच बोले- धोनी अपने पास नहीं रखते फोन, मेरे पास उनका नंबर तक नहीं
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ravi Shastri Told Dhoni Does Not Keep His Phone With Him, I Don’t Have MS Dhoni’s Phone Number Till Today Rohit Sharma Virat Kholi
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर खुलासा किया है कि धोनी अपने पास फोन तक नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी का नंबर तक उनके पास नहीं है। शास्त्री ने यह दावा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर किया।
शास्त्री और धोनी एक साथ काम कर चुके हैं। जब शास्त्री टीम के मैनेजर थे, तब धोनी टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं।
शास्त्री ने धोनी की तारीफ
शास्त्री ने अख्तर के साथ बातचीत में धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उनसे ज्यादा शांत और संयमित इंसान नहीं देखा है। धोनी को उन्होंने कभी गुस्सा करते हुए भी नहीं देखा। टीम की जीत हो या हार कभी भी उनके बर्ताव में कोई बदलाव नहीं आता।
उन्होंने कहा,’ वह जीरो बनाता है या शतक, वर्ल्ड कप जीतता है, या पहले ही राउंड में हार जाता है। इसका उस पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं कई क्रिकेटर्स को देखा है, लेकिन उसके जैसा मुझे कोई नजर नहीं आया। यहां तक कि सचिन भी कभी-कभी गुस्सा कर जाते थे, लेकिन धोनी नहीं होता था।’
विराट मैदान पर लड़ाके की तरह
शास्त्री ने आगे कहा- विराट कोहली मैदान पर लड़ाके की तरह होते हैं। वह मैदान पर उतरते ही मुकाबला करना चाहते हैं। पर मैदान के बाहर एकदम उलट इंसान हैं। एकदम शांत और चिल।
जबकि रोहित शर्मा थोड़ा आराम से चलने वाले हैं और किसी भी मैच को इतना आसान बना देते हैं कि कई बार खुद को यकीन नहीं होता
For all the latest Sports News Click Here