धोनी करेंगे CSK की कप्तानी: पिछले सीजन में सुपर किंग्स ने दो बार कप्तान बदले थे, अब CEO बोले- धोनी ही संभालेंगे कमान
नई दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी धोनी के हाथों में है। वे टीम को 4 खिताब जिता चुके हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ही करेंगे। फ्रेंचाइजी के CEO काशी विश्वनाथ ने इस बात की पुष्टि की है।
पिछले सीजन में CSK ने दो बार कप्तान बदले थे। पहले धोनी ने खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था और फिर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। खराब प्रदर्शन के चलते जडेजा ने कप्तानी छोड़ी दी थी और आखिरी मैचों में धोनी ने जिम्मा संभाला था।
कहा जा रहा था कि चेन्नई अगले सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी। CEO ने खुद बयान देकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। विश्वनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे।
राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की कप्तानी भी कर चुके धोनी
धोनी IPL की शुरुआत से ही CSK के कप्तान हैं। उन्होंने टीम को 4 बार खिताब भी जिताए हैं। जब टीम पर 2 साल का बैन लगा, तब धोनी ने एक सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की कप्तानी की थी। उसके बाद वे स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेले थे। इस सीजन में धोनी ने 232 रन ही बनाए थे।
IPL टीम की कप्तानी में धोनी अब भी नंबर-1
किसी IPL टीम की कप्तानी के मामले में एमएस धोनी अब भी नंबर-1 हैं। उन्होंने 2 टीमों ( CSK और RPS) की ओर से लीग के 210 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से उन्हें 123 में जीत मिली है। जबकि टीम ने 86 मैच गंवाए थे। इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 143 में से 79 मैच ही अपनी कप्तानी में जीते हैं।
पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर थी टीम
पिछले सीजन में टीम ने खराब प्रदर्शन किया। वह 14 में से महज 4 मुकाबले ही जीत सकी और दस मुकाबले गंवाए हैं। टीम के हिस्सा में महज आठ अंक थे।
For all the latest Sports News Click Here