दिवाली के समय WPLके लिए विंडो की तालाश शुरू: BCCI सचिव जय शाह बोले- WPLका अगला एडिशन होम अवे प्रारूप में
मुंबई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
BCCI सचिव जय शाह।
इस साल से शुरू हुए WPL यानी विमेंस प्रीमियर लीग अब दीवाली के दौरान होगी। IPL का पहला सीजन 4- 26 मार्च तक मुंबई के दो स्टेडियमों में खेला गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BBCI) के सचिव जय शाह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि WPLका अगला एडिशन होम अवे प्रारूप में खेला जाएगा। हम दिवाली में विंडो निकालने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट के पास अब दर्शकों का बेस है और इसके देखने वालों लोगों की संख्या में अभी और इजाफा होगा।
WPL का पहला सीजन 4-26 मार्च के बीच हुआ।
एशिया कप के स्थान फाइनल करने के लिए अन्य देशों के जवाब का इंतजार
शाह ने कहा कि एशिया कप पाकिस्तान से अन्य जगह कराने या भारत के मैच किसी दूसरे देश में कराने को लेकर अन्य देशों के जवाब का इंतजार है। दरअसल शाह पहले ही कह चुके हैं की भारत एशिया कप के मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा।
WPL में 5 टीमें ने लिया भाग
IPLके पहले सीजन में 5 टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज शामिल हैं। 23 दिन चली इस लीग में 22 मुकाबले हुए। पहले सीजन में चार डबल हेडर मुकाबले खेले गए।
मुंबई इंडियंस बनी चैंपियन
मुंबई इंडियंस ने पहली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जीता। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया।
For all the latest Sports News Click Here