जोहान्सबर्ग बना जंग का मैदान: जेन्सन ने आंखें तरेरीं तो बुमराह ने आधी क्रीज तक जाकर उन्हें समझाया, अगले ओवर में जड़ा जोरदार छक्का
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- India Vs South Africa 2nd Test Fight Video; Jasprit Bumrah Rishabh Pant Marco Jansen Rassie Van Der Dussen
जोहान्सबर्ग2 घंटे पहले
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी गर्मागर्मी का माहौल देखने को मिला। कभी ऋषभ पंत रैसी वान डेर डूसेन से भिड़ते नजर आए, तो कभी जसप्रीत बुमराह को भी मार्को जेन्सन से बहस करते देखा गया।
जब बुमराह को आया गुस्सा, तो जड़ा लंबा छक्का
54वें ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह और मार्को जेन्सन के बीच नोकझोंक देखने को मिली। जेन्सन की गेंद पर बुमराह पुल शॉट खेलना चाहते थे, हालांकि शॉट नहीं खेल सके। गेंद बुमराह के सीने पर जाकर लगी। तभी जेन्सन और बुमराह के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जसप्रीत बुमहार काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। जेन्सन ने आंखें दिखाईं तो बुमराह ने गुस्से में आधी क्रीज तक जाकर उन्हें समझाया।
दोनों के बीच तकरार बढ़ने ही वाली थी कि तभी अंपायर ने बीच में आकर मामले को शांत किया। इसके बाद अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने कगिसो रबाडा के खिलाफ डीप स्क्वेयर लेग के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया। पहली पारी में भी उन्होंने रबाडा को एक छक्का लगाया था।
बुमराह और जेन्सन के बीच कहासुनी हुई तो अंपायर को बीच में आना पड़ा।
जेन्सन से झड़प के बाद बुमराह गुस्से में नजर आए। वे लगभग हर गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उन्होंने रबाडा को सिक्स भी जड़ा।
डुसेन ने पंत को उकसाया, गुस्से में आउट हुए पंत
भारत की दूसरी पारी में पंत अपना खाता भी नहीं खोल पाए। जिस ओवर में पंत आउट हुए उस ओवर में खूब ड्रॉमा हुआ। 38वें ओवर की पहली गेंद पर कगिसो रबाडा की गेंद ऑफ स्टंप के करीब से निकली और ऋषभ बीट हुए। इसके बाद वहीं, शॉर्ट लेग पर खड़े रैसी वान डेर डूसेन उन्हें को उकसाने लगे। डूसेन चाह रहे थे कि पंत गुस्से में खराब शॉट खेले।
अगली गेंद रबाडा ने शॉर्ट ऑफ लेंथ फेकी पंत ने जेसे-तैसे गेंद को रोकने का प्रयास किया और गेंद दूसरे स्लिप के पहले गिरी। इसके बाद रैसी वान डेर डूसेन फिर पंत को उकसाने लगे। इस पर पंत भड़क गए और कहा- जब तुम्हारे पास आधा ज्ञान हो तो मुंह बंद रखो।
बार-बार उकसाए जाने के बाद पंत गुस्से में आए और अगली गेंद पर आगे निकल कर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर ने शानदार कैच पकड़ लिया। पंत का ये काफी खराब शॉट सिलेक्शन था। वो डूसेन के बिछाए गए जाल में आ गए थे।
पंत के आउट होने पर सुनील गावस्कर भी भड़के
पंत जैसे ही आउट हुए कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर भड़क गए। उन्होंने कहा- इस शॉट को खेलने के बाद आप कोई बहाना नहीं बना सकते हैं, इसमें आपका यह नेचुरल खेल है जैसी बकवास बात भी स्वीकार नहीं की जाएगी। रहाणे और पुजारा के विकेट के बाद आपको थोड़ी जिम्मेदारी दिखानी चाहिए न की इस तरह की लापरवाही।
For all the latest Sports News Click Here