जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार: फ्रेंच ओपन फाइनल में रूड को 7-6, 6-3, 7-5 से हराया, यहां तीसरी बार चैंपियन बने
- Hindi News
- Sports
- French Open 2023 Men’s Single Final Novak Djokovic Vs Casper Ruud
पेरिस25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार: फ्रेंच ओपन फाइनल में रूड को 7-6, 6-3, 7-5 से हराया, यहां तीसरी बार चैंपियन बने जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले टेनिस स्टार: फ्रेंच ओपन फाइनल में रूड को 7-6, 6-3, 7-5 से हराया, यहां तीसरी बार चैंपियन बने](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/11/_1686501752.gif)
जोकोविच ने कैस्पर रूड को सीधे सेटों में हराया।
सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया है। 36 साल के इस स्टार ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को मेंस सिंगल्स के फाइनल में 7-6, 6-3, 7-5 से हराया।
यह जोकोविच का यह 23वां ग्रैंड स्लैम टाइटल है। उन्होंने राफेल नडाल के 22 टाइटल के खिताब को पीछे छोड़ा है। वे मेंस टेनिस में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बने हैं।
फ्रेंच ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
जोकोविच फ्रेंच ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 36 साल 20 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। जोकोविच ने राफेल नडाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। राफेल ने पिछले साल 36 साल 2 दिन की उम्र में यह खिताब जीता था।
4 महीने पहले जीता था ऑस्ट्रेलिया ओपन
जोकोविच ने लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम भी जीता है। उन्होंने जनवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था। तब जोकोविच ने ग्रीस के स्टेफनोस सितसिपास को लगातार सेट में 6-3, 7-6, 7-6 से हराया था।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/11/22-1_1686501347.jpg)
जोकोविच ने सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल जीते
जोकोविच ने तीसरी बार फ्रेंच ओपन जीता है। उन्होंने सबसे ज्यादा 10 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 7 विंबलडन और 3 यूएस ओपन टाइटल अपने नाम किए हैं।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/11/_1686501704.jpg)
2 साल पहले भी यहां चैंपियन बने थे जोकोविच
जोकोविच साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम में तीसरी बार चैंपियन बने हैं। उन्होंने 2 साल पहले 2021 के सीजन में भी यह खिताब जीता था। उन्होंने पहला फ्रेंच ओपन 2016 में अपने नाम किया।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/11/_1686502232.jpg)
For all the latest Sports News Click Here