जापान ओपन बैडमिंटन…श्रीकांत, प्रणय प्री-क्वार्टर फाइनल में: त्रेसा-गायत्री की जोड़ी जीती; आकर्षी को यामागुची ने हराया
- Hindi News
- Sports
- Japan Open 2023 Update; HS Prannoy Kidambi Srikanth Aakarshi Kashyap | Badminton News
टोक्यो20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![जापान ओपन बैडमिंटन…श्रीकांत, प्रणय प्री-क्वार्टर फाइनल में: त्रेसा-गायत्री की जोड़ी जीती; आकर्षी को यामागुची ने हराया जापान ओपन बैडमिंटन…श्रीकांत, प्रणय प्री-क्वार्टर फाइनल में: त्रेसा-गायत्री की जोड़ी जीती; आकर्षी को यामागुची ने हराया](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/25/cccgif_1690290272.gif)
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने BWF जापान ओपन सुपर 750 के मेंस सिंगल्स में मंगलवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं जापान की स्टार शटलर अकाने यामागुची के खिलाफ हार के साथ ही आकर्षी कश्यप टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रणय का सामना श्रीकांत से
टोक्यो में खेले जा रहे टूर्नामेंट मेंस सिंगल्स के पहले दौर में श्रीकांत ने ताइवान के चोउ तीएन-चेन को सीधे गेमों में हराया। श्रीकांत ने चेन को 21-13, 21-13 से मात दी।
वर्ल्ड नंबर-10 प्रणय ने चीन के ली शिफेंग को 21-17, 21-13 से हराकर अंतिम-16 में जगह पक्की की। प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रणय का सामना हमवतन श्रीकांत से होगा। विमेंस सिंगल्स में यामागुची ने आकर्षी को 17-21, 17-21 से हराया।
त्रेसा-गायत्री की जोड़ी ने जापानी जोड़ी को हराया
विमेंस डबल्स में त्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद पुलेला की भारतीय जोड़ी ने जापान की सयाका होबारा और सुइजू की जोड़ी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की। त्रेसा और गायत्री की भारतीय जोड़ी ने जापानी जोड़ी को 11-21, 21-15, 21-14 से मात दी।
मिक्स्ड डबल्स में रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ताइवान की ये होंग वेई और ली चिया ह्सिन की जोड़ी के खिलाफ पहले गेम की बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी। भारतीय जोड़ी 21-18, 9-21, 18-21 से मुकाबला हारी।
![त्रेसा और गायत्री की भारतीय जोड़ी ने सयाका और सुइजू को 11-21, 21-15, 21-14 से हराया।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/25/untitled-design-79_1690290008.jpg)
त्रेसा और गायत्री की भारतीय जोड़ी ने सयाका और सुइजू को 11-21, 21-15, 21-14 से हराया।
सिंधु और सात्विक-चिराग का मुकाबला कल
वर्ल्ड रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज पीवी सिंधु जापान ओपन 2023 में अपने अभियान की शुरुआत दुनिया की 20वें नंबर की शटलर झांग यि मान के खिलाफ कल यानी 26 जुलाई को करेंगी। सिंधु की निगाहें फॉर्म में वापसी करने के साथ ही सीजन का अपना पहला खिताब जीतने पर होंगी।
मेंस डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत 10वें स्थान पर काबिज लियो रॉली कारनांडो और डेनियल मार्थिन की इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ करेगी।
![पीवी सिंधु अपने अभियान की शुरुआत झांग यि मान के खिलाफ कल यानी 26 जुलाई को करेंगी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/07/25/untitled-design-78_1690289756.jpg)
पीवी सिंधु अपने अभियान की शुरुआत झांग यि मान के खिलाफ कल यानी 26 जुलाई को करेंगी।
For all the latest Sports News Click Here