जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना: साक्षी ने कहा वी वांट जस्टिस, बबीता की तरफ किया ईशारा, वो साथ नहीं है, राजनीति कर चली गई
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panipat
- Bajrang Punia Sakshi Malik Vinesh Phogat | Brij Bhushan Sharan Case Vs Wrestler Protest Update; Babita Phogat, Geeta Phoghat, Bhupinder Singh Hooda, Satya Pal Malik
पानीपत39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना: साक्षी ने कहा वी वांट जस्टिस, बबीता की तरफ किया ईशारा, वो साथ नहीं है, राजनीति कर चली गई जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना: साक्षी ने कहा वी वांट जस्टिस, बबीता की तरफ किया ईशारा, वो साथ नहीं है, राजनीति कर चली गई](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/04/24/_1682329150.jpg)
देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना दूसरे दिन सोमवार को भी जारी है। मुख्य पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी-अपनी आवाज लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
खापों से माफी मांग उनका समर्थन मांगा जा रहा है। इसी बीच साक्षी के एक ट्वीट ने भाजपा नेत्री बबीता फोगाट द्वारा इस मुद्दे पर खेली गई राजनीति का खुलासा किया है। साक्षी ने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वी वांट जस्टिस।
जिस पर एक यूजर ने लिखा कि साक्षी जी, हम आपके साथ हैं। आप अच्छी हो। पर बस उस गीता फोगाट जैसी से बच के रहना, जो अपने किसान भाईयों को खालिस्तानी, देशद्रोही तब बोल सकती हे, जब उसका जन्म भी किसान परिवार में हुआ है। तो वो आप लोगों को भी कुछ भी बोल सकती है।
इस पर साक्षी मलिक ने जबाव दिया कि आप सही हो। अब वो हमारे साथ नहीं है। वह राजनीति कर के चली गई है। बेशक इस ट्वीट में यूजर ने गीता का नाम लिखा है। मगर ये सभी बातें बबीता फोगाट की ओर इशारा करती है। क्योंकि बबीता ने ही किसान आंदोलन के वक्त इस तरह की टिप्पणी की थी।
गीता फोगाट आई समर्थन में
जनवरी माह में किए पहलवानों के धरने में गीता फोगाट खुद वहां पहुंची थी। इस बार भी उनके जाने की उम्मीद है। मगर, वे पहलवानों को लगातार समर्थन दे रही है। ट्वीट के माध्यम से वे लगातार पोस्ट कर रही हैं। बजरंग के ट्वीट को रि-ट्वीट कर रही है। धरने पर बैठे पहलवानों की फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अंग्रेजी में वी वांट जस्टिस लिखा है।
पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने भी किया समर्थन
पूर्व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने पूछा कि सरकार किस मुंह से बेटी बचाओ का नारा देती है। देश की बेटियां तो पिछले 3 महीने से न्याय के लिए भटक रही हैं। देश के भविष्य से खिलवाड़ सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जिस पर आरोप लग रहे हैं वह भाजपा सांसद हैं।
न्याय के लिए खिलाड़ियों का धरना दुर्भाग्यपूर्ण: भूपेंद्र हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खिलाड़ियों का समर्थन किया है। हुड्डा ने ट्वीट कर कहा – जिन खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाया है, उन्हें न्याय के लिये धरना देना पड़े तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
यह खबर भी पढ़ें-:
विनेश फोगाट समेत 8 पहलवान सुप्रीम कोर्ट पहुंचे: सांसद बृजभूषण पर FIR की अपील; विवाद के बीच रेसलिंग फेडरेशन के चुनाव पर रोक
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/04/24/_1682331006.gif)
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना दूसरे दिन सोमवार को भी जारी है। विनेश फोगाट समेत 8 पहलवान सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। इन्होंने बृजभूषण के खिलाफ FIR दर्ज करने की अपील की है (पूरी खबर पढ़ें)
For all the latest Sports News Click Here