चेपाॅक स्टेडियम की कुर्सी पेंट करते दिखे धोनी: आग से किया पोलिश, हैरान हो कर कहा – यह तो सच में काम करता है
चेन्नई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
![चेपाॅक स्टेडियम की कुर्सी पेंट करते दिखे धोनी: आग से किया पोलिश, हैरान हो कर कहा – यह तो सच में काम करता है चेपाॅक स्टेडियम की कुर्सी पेंट करते दिखे धोनी: आग से किया पोलिश, हैरान हो कर कहा – यह तो सच में काम करता है](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/27/comp-1-25_1679899674.gif)
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी पिछले कुछ दिनों से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे है। प्रैक्टिस के साथ ही धोनी मस्ती के मूड में भी नजर आ रहे है। IPL से पहले चेपॉक में सफाई का काम चल रहा है। इस दौरान धोनी ने चेपॉक स्टेडियम की सीट को पेंट किया। इसका वीडियो CSK आधिकारिक अकाउंट ने सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
स्टेडियम की सीट को फ्लेम में पोलिश किया जाता है। सीट पर फ्लेम लगाने से वह नहीं जलती है। बल्कि, उसका पुराना कलर लौट आता है। वीडियो में भी धोनी ने फ्लेम का ही इस्तेमाल किया। सीट को फ्लेम से पोलिश करने के बाद धोनी खुद हैरान गए। उन्होंने कहा कि, यह तो सच में काम कर रहा है।
![CSK के ऑफिशियल अकाउंट ने धोनी के प्रैक्टिस सेशन की फोटो अपलोड की थी। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में सबसे पहले पहुंच गए थे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/27/dhoni_1679900086.png)
CSK के ऑफिशियल अकाउंट ने धोनी के प्रैक्टिस सेशन की फोटो अपलोड की थी। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में सबसे पहले पहुंच गए थे।
31 मार्च को CSK का पहला मैच
धोनी की कप्तानी में CSK इस सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी। IPL 2022 में चेन्नई और गुजरात ने अब तक 2 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है। इन 2 मैचों में से दोनों बार गुजरात ही जीता है। जबकि, चेन्नई को एक भी जीत नहीं मिली है। वहीं, चेपाॅक में CSK का पहला मुकाबला 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है।
धोनी का आखिरी IPL हो सकता है
धोनी का यह आखिरी IPL हो सकता है। पिछले सीजन में एक मैच के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे संन्यास लेने वाले हैं। तो धोनी ने इसके जवाब में कहा था कि मैं जब भी संन्यास लूंगा तो अपने घरेलू फैंस के बीच लूंगा। इस बार CSK लीग चरण का आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड पर 14 मई को खेलेगी। टीम ने 7 मई 2019 को अपने घर में आखिरी मुकाबला खेला था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी उस मुकाबले के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, हालांकि इस पर कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था।”
IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….
IPL से पहले प्रैक्टिस में बड़े-बड़े हिट करते दिखे धोनी:पहली 2 बॉलों को टाइम किया, पहला मुकाबला गुजरात के घर में खेलेगी CSK
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/27/comp-1-671677993326_1679899854.gif)
इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। अहमदाबाद के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के हाई वोल्टेज मुकाबले के साथ लीग की शुरुआत होगी। पढ़ें पूरी खबर
IPL टीमों का एनालिसिस:बेन स्टोक्स चेन्नई के ट्रंप कार्ड, SRH-RR-GT परफेक्ट टीमें; जानें सभी की स्ट्रेंथ और वीकनेस
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/03/27/ezgifcom-resize-171679775792_1679899785.gif)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से ओपनिंग मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स लीग की दो सबसे सफल टीमें हैं। पढ़ें पूरी खबर
For all the latest Sports News Click Here