गेल-डिविलियर्स RCB हॉल ऑफ फेम में शामिल: कोहली ने शेयर किया इमोशनल मैसेज, बोले- दोनों ने IPL में खेलने के तरीके को बदला
स्पोर्टस डेस्क15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
RCB के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को बेंगलुरु की टीम ने बड़ा सम्मान दिया है। दोनों खिलाड़ियों को टीम ने अपने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। दोनों के नामों का ऐलान टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने किया।
कोहली, गेल और डिविलियर्स की जोड़ी से गेंदबाज खौफ खाया करते थे।
दोनों ने IPL में खेलने के तरीके को बदल दिया
इस मौके पर विराट ने कहा कि यह मेरे लिए स्पेशल मौका है। दोनों महान खिलाड़ियों ने IPL में खेलने के तरीके को बदला है। दोनों का अंदाज कमाल का था। हमारी टीम आज जहां है इसमें क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स का खास योगदान रहा है। यह सफर 2011 में शुरू हुआ था। उस साल मैं दोनों खिलाड़ियों से पहली बार मिला था।
2011 में डिर्क नैन्स के रिप्लेसमेंट थे गेल
विराट कोहली ने कहा कि साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ एबीडी के साथ मेरी बड़ी साझेदारी हुई थी। उस साझेदारी के दौरान मैंने उन्हें करीब से देखा। मैंने पहली बार देखा कि यह खिलाड़ी कितना अद्भुत है। यह देखकर मैं हैरान था। वहीं, कोहली ने गेल के लिए कहा कि 2011 में यह खिलाड़ी 4 मैच बाद हमारी टीम से जुड़ा था।
तब तक वह जमैका में बैठकर चिल कर रहे थे। यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उस सीजन क्रिस गेल डिर्क नैन्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर हमारी टीम का हिस्सा बने थे। 2011 के सीजन में गेल ने 7 अर्धशतक और 2 सेंचुरी बनाई थी।
2021 था एबी-गेल का आखिरी सीजन
साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने 2021 के सीजन के बाद IPL से संन्यास ले लिया था। इस सीजन उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था। उन्होंने 15 मैच में 31.30 की औसत से 313 रन बनाए थे। इसके बाद वो 2022 के सीजन से टीम का हिस्सा नहीं बने। वहीं, क्रिस गेल भी इस सीजन IPL का हिस्सा नहीं हैं।
For all the latest Sports News Click Here